1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका

विराट कोहली ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम DLS नियमानुसार 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही जिसमें विराट कोहली के बल्ले से शानदार 74 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं अब उनके पास दूसरे मुकाबले में इतिहास रचने का शानदार मौका रहने वाला है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : AP विराट कोहली

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर को ऑकलैंड के मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले के साथ हो गया है, जिसको टीम इंडिया डकवर्थ लुईस नियमानुसार 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। टीम इंडिया को मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियमानुसार 143 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा उन्होंने 22.4 ओवर्स में कर लिया, जिसमें विराट कोहली की बल्ले से अहम भूमिका देखने को मिली जिन्होंने 51 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली। अब कोहली के पास 7 नवंबर को वेलिंग्टन के स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे मैच में बड़ा कारनामा करने का मौका रहने वाला है, जिसमें वह रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा करेंगे।

कोहली एक रन बनाते ही वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनेंगे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली का अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी टीमों के खिलाफ बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। विराट कोहली ने अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में 37 मुकाबले खेले हैं जिसमें 57.97 के औसत से 1971 रन बनाने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उनके बल्ले से 7 शतकीय और 11 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। विराट कोहली अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग के बराबर हैं जिसमें उन्होंने भी 1971 रन बनाए हैं, जिसमें वह अब वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक रन बनाते ही नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली (भारत) - 1971 रन
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 1971 रन
  • सचिन तेंदुलकर (भारत) - 1750 रन
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 1568 रन
  • सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 1519 रन
  • जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 1449 रन

कोहली 65 रन बनाते ही सचिन को इस मामले में छोड़ेंगे पीछे

न्यूजीलैंड में अभी वनडे फॉर्मेट में उनके खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-1 की पोजीशन पर 652 रनों के साथ सचिन तेंदुलकर का नाम है, तो वहीं विराट कोहली इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर 588 रनों के साथ है। ऐसे में कोहली को नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए अगले वनडे सीरीज के बचे अगले चार मुकाबलों में कम से कम 65 रन और बनाने होंगे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है जिन्होंने 598 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें

श्रीलंका को मिली नई कप्तान, इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में हर्षिता समरविक्रमा संभालेंगी टीम की कमान

रोहित शर्मा की फील्डिंग के कायल हुए कप्तान शुभमन गिल, रन-आउट को बताया मैच का टर्निंग पॉइंट

Latest Cricket News