विराट कोहली शतक से चूके, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 1 रन दूर रह गए
IND vs NZ: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI में शानदार प्रदर्शन किया। विराट ने शानदार अर्धशतक जड़ा। हालांकि, वह शतक से चूक गए।
Virat Kohli: विराट कोहली ने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए टीम इंडिया के लिए साल 2026 के पहले ही मैच में बल्ले से कमाल कर दिया। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, वह अपना शतक जड़ने से चूक गए। विराट शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए। किंग कोहली ने 91 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 93 रनों की पारी खेली। रोहित के जल्दी आउट होने के बाद विराट 9वें ओवर में मैदान पर बल्लेबाजी करने आए और 22वें ओवर में महज 44 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद विराट अपने शतक पर निशाना साधा और कुछ देर बाद 90 रन के पार पहुंच गए। यहां से फैंस को विराट कोहली के बल्ले से शतक की आस जगी लेकिन 40वें ओवर की पहली ही गेंद पर काइल जैमीसन ने विराट को अपना शिकार बना लिया। इस तरह कोहली के साथ-साथ फैंस की उम्मीदें भी टूट गईं।
1 रन दूर रह गए विराट
विराट कोहली भले ही अपना शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने में सफल रहे। हालांकि, सचिन को पीछे छोड़ने से वह सिर्फ एक रन दूर रह गए। दरअसल, विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बनने का मौका था, लेकिन वह सिर्फ बराबरी ही कर पाए। अब कोहली को यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए अगले मैच का इंतजार करना होगा। दूसरे ODI में खाता खोलते ही विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन जाएंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज
- सचिन तेंदुलकर - 1750 रन
- विराट कोहली - 1750 रन
- कुमार संगकारा - 1568 रन
- सनथ जयसूर्या - 1519 रन
- महेला जयवर्धने - 1326 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रचने से भी चूके
यही नहीं, विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका था। अगर विराट सेंचुरी जड़ने में कामयाब होते तो, न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में उनका 7वां शतक होता। फिलहाल विराट पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग के साथ बराबरी पर हैं। विराट सहवाग और पोंटिंग तीनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में 6-6 शतक ठोके हैं।
यह भी पढ़ें:
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, क्रिकेट की दुनिया में ऐसा करिश्मा करने वाले बने इकलौते खिलाड़ी
विराट कोहली ने ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कुमार संगकारा को भी पछाड़ा
