A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli के नागिन डांस ने लूटी महफिल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले का VIDEO हुआ वायरल

Virat Kohli के नागिन डांस ने लूटी महफिल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले का VIDEO हुआ वायरल

RR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के शुरू होने से पहले विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नागिन डांस करते हुए दिखाई दिए हैं।

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : PTI विराट कोहली

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 16वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भी राजस्थान रॉयल्स टीम की विजयी अभियान जारी देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 6 विकेट से एकतरफा जीत हासिल करने के साथ इस सीजन अपनी चौथी जीत हासिल की। आरसीबी के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत में सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे जिन्होंने बेहतरीन 78 रनों की पारी खेली। वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रैक्टिस के दौरान नागिन डांस करते नजर आए कोहली

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला शुरू होने से पहले जब आरसीबी की टीम मैदान पर प्रैक्टिस कर रही थी, उसी दौरान विराट कोहली का थोड़ा मस्ती भरा अंदाज मैदान पर देखने को मिला। इसमें वॉर्मअप के दौरान अचानक उन्होंने नागिन डांस स्टेप्स करना शुरू कर दिया। कोहली के इन स्टेप्स को देख स्टैंड्स में बैठे फैंस भी शोर मचाते हुए दिखाई दिए। हालांकि कोहली के लिए बल्ले से ये मुकाबला कुछ खास नहीं रहा जिसमें वह 16 गेंदों में 32 रनों की पारी ही खेलने में कामयाब हो सके। वहीं आरसीबी की टीम ने इस मैच में 20 ओवर्स में 201 रनों का स्कोर बनाया था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर इस टारगेट को 18 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था।

मुंबई इंडियंस से है आरसीबी का अगला मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को भले ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन शुरुआती दोनों मैचों जीत हासिल करने की वजह से वह अभी भी प्वाइंट्स टेबल में तीन मैचों के बाद 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। आरसीबी के नेट रनरेट को लेकर बात की जाए तो वह 1.231 का है। वहीं अब उनको अपना अगला मैच 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है, ऐसे में उस मैच में सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के खेल के पूर्व कप्तान भी हुए फैन, वीडियो गेम से कर डाली बैटिंग की तुलना

RCB की हार के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में जो लिखा वो दिल जीत लेगा

Latest Cricket News