1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी के खेल के पूर्व कप्तान भी हुए फैन, वीडियो गेम से कर डाली बैटिंग की तुलना

वैभव सूर्यवंशी के खेल के पूर्व कप्तान भी हुए फैन, वीडियो गेम से कर डाली बैटिंग की तुलना

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 11, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 02:46 pm IST

IPL 2026 में 15 साल के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है। वैभव 4 मैचों में ही ऑरेंज कैप अपने नाम कर चुके हैं।

Vaibhav Sooryavanshi - India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AFP

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में एक 15 साल के युवा बल्लेबाज ने ऐसा तूफान मचाया है कि दुनिया भर के दिग्गज भी हैरान रह गए हैं। जिस अंदाज में इस खिलाड़ी ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, उसे देखकर एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर तक खुद को रोक नहीं पाए और उनकी तारीफ में बड़ा बयान दे डाला। राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुके खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को 202 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल करने में मदद की। इस शानदार जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखा।

इस मैच में जहां ध्रुव जुरेल ने नाबाद 81 रन बनाकर मैच फिनिश किया, वहीं सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी कर आरसीबी के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। सूर्यवंशी के इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने उनकी जमकर तारीफ की। फिंच ने कहा कि जिस तरह से वह बल्लेबाजी करते हैं, वह अविश्वसनीय है। उन्होंने खासतौर पर सूर्यवंशी की काबिलियत की सराहना की कि कैसे वह बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बिना किसी दबाव के खुलकर खेलते हैं और मैदान के हर हिस्से में शॉट लगाते हैं।

वैभव का खेल अविश्वसनीय 

फिंच ने ESPNcricinfo पर एक चर्चा के दौरान कहा कि वह जोश हेजलवुड पर शुरू में ही हावी हो गया। उसकी गेंद को सीधे और विकेट के स्क्वायर में मारने की काबिलियत अविश्वसनीय है। यह एक ऐसे स्तर का टैलेंट है जो उन्होंने इस स्टेज पर पहले कभी नहीं देखा। फिंच ने यह भी कहा कि इतनी कम उम्र में इस स्तर का आत्मविश्वास और आक्रामकता बहुत कम देखने को मिलती है। उन्होंने सूर्यवंशी के खेल को वीडियो गेम जैसा करार दिया और कहा कि गेंद को इतनी आसानी से बाउंड्री के पार पहुंचाना असाधारण प्रतिभा का संकेत है।

वीडियो गेम जैसे आंकड़े

उन्होंने कहा कि नाम और शोहरत को एक तरफ रखकर यह कहना कि वह गेंद को जितना दूर हो सके, मारेंगे। जवानी की बेफिक्री एक खूबसूरत चीज होती है। वह वीडियो गेम जैसे आंकड़े बना रहा है। यह तो हद ही है, जिस आसानी से वह गेंद को मारता है। RCB के खिलाफ जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है और टीम ने अब तक खेले चारों मुकाबले जीते हैं। वहीं, सूर्यवंशी 4 मैचों में 200 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें

रवींद्र जडेजा का धमाका, हार्दिक पांड्या के बाद ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय, रजत पाटीदार ने जायसवाल को छोड़ा पीछे, टॉप पर कौन?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल