Rajat Patidar: RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने अपने टी20 करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने टी20 करियर में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। पाटीदार ने ये कारनामा 95 पारियों में किया है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया है। रजत पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 बॉल में 63 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उनकी इसी पारी के बदौलत RCB 200 के पार पहुंचने में कामयाब रही।
किसके नाम है सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड?
टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों के बीच पारी के आधार पर सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम है। तिलक ने 90 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। वहीं दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ का नाम है। गायकवाड़ ने 91 पारियों में ये कारनामा किया था। केएल राहुल ने 93 पारियों में 3000 टी20 रन पूरे किए थे। उनका नाम तीसरे नंबर पर है। पाटीदार 95 पारियों में ये कारनाम करके चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं पांचवें नंबर पर यशस्वी जायसवाल का नाम है। जायसवाल ने 102 पारियों में ये कारनामा किया था।
टी20 में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर्स
- 90 पारी -तिलक वर्मा
- 91 पारी – ऋतुराज गायकवाड़
- 93 पारी – केएल राहुल
- 95 पारी – रजत पाटीदार
- 102 पारी – यशस्वी जयसवाल
रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। सिर्फ 76 के स्कोर पर RCB की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। यहां से फिर पाटीदार ने पहले रोमारियो शेफर्ड के साथ 31 रन और फिर वेंकटेश अय्यर के साथ 41 रन की अहम साझेदारी की। उसके बाद भुवनेश्वर कुमार और वेंकटेश अय्यर ने मिलकर आखिर में 35 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।
यह भी पढ़ें
LSG कब तक देगी अपने इस फ्लॉप प्लेयर को प्लेइंग XI में जगह, 21 करोड़ की कीमत देकर किया था रिटेन
वैभव सूर्यवंशी ने अब जोश हेजलवुड को लिया रिमांड पर, 15 बॉल पर ही जड़ दी हाफ सेंचुरी