Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने इस मैच में जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार जैसे बड़े बड़े गेंदबाजों को रिमांड पर लिया और उनके खिलाफ चौकों-छक्कों की बारिश की। उन्होंने जोश हेजलवुड की 4 गेंदों पर लगातार चार बाउंड्री की मदद से 18 रन ठोक दिए और सिर्फ 15 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।
भुवनेश्वर और हेजलवुड के ओवर में वैभव ने कूटे रन
वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर एक शानदार स्ट्रेट ड्राइव के साथ की। पारी के दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल का विकेट जरूर गिरा, लेकिन इसका असर वैभव सूर्यवंशी पर नहीं पड़ा। उन्होंने दूसरे छोर से शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने जोश हेजलवुड के एक ओवर में 18 रन बनाए। वहीं अगले ओवर में उन्होंने भुवी को निशाने पर लिया और इस ओवर में उन्होंने दो छक्के और एक चौके की मदद से 16 रन ठोक दिए।
वैभव ने दूसरी बार 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी
वैभव आईपीएल में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भारतीय बल्लेबाजों के बीच आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 2023 में केकेआर के खिलाफ सिर्फ 13 बॉल में अर्धशतक ठोक दिया था। वहीं उसके बाद दूसरे नंबर पर केएल राहुल का नाम है। उन्होंने 2018 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 14 बॉल में हाफ सेंचुरी लगाई थी। युसूफ पठान ने 2014 में SRH के खिलाफ और वैभव ने इस आईपीएल में दो बार 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है।
आईपीएल में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक
- 13 गेंदें - यशस्वी जयसवाल (आरआर) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
- 14 गेंदें - केएल राहुल (पीबीकेएस) बनाम DC, मोहाली, 2018
- 15 गेंदें - यूसुफ पठान (केकेआर) बनाम SRH, कोलकाता, 2014
- 15 गेंदें - वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम CSK, गुवाहाटी, 2026
- 15 गेंदें - वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम RCB, गुवाहाटी, 2026*
पावरप्ले में RR ने बनाए 97 रन
वैभव सूर्यवंशी जहां एक छोर से तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं दूसरे छोर पर ध्रुव जुरेल उनका बखूबी साथ दे रहे थे। इन दोनों के बीच 37 बॉल में 108 रन की साझेदारी हुई। जिसमें से जुरेल ने 38 रन बनाए तो वहीं वैभव ने 70 रन का योगदान दिया। राजस्थान की टीम ने इस मैच में पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए।
यह भी पढ़ें
LSG कब तक देगी अपने इस फ्लॉप प्लेयर को प्लेइंग XI में जगह, 21 करोड़ की कीमत देकर किया था रिटेन
LSG को लगा बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा पूरे सीजन से हुए बाहर; 34 साल का खिलाड़ी लेगा उनकी जगह