1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG कब तक देगी अपने इस फ्लॉप प्लेयर को प्लेइंग XI में जगह, 21 करोड़ की कीमत देकर किया था रिटेन

LSG कब तक देगी अपने इस फ्लॉप प्लेयर को प्लेइंग XI में जगह, 21 करोड़ की कीमत देकर किया था रिटेन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 10, 2026 07:22 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 07:22 pm IST

Nicholas Pooran: लखनऊ सुपर जायंट्स ने भले ही अपने पिछले दो मैचों में लगातार जीत दर्ज की हो लेकिन इस टीम को अभी भी कई एरिया में सुधार करने की जरूरत है। लखनऊ के लिए इस वक्त सबसे बड़ी चिंता उनके 21 करोड़ वाले प्लेयर को लेकर है।

Nicholas Pooran- India TV Hindi
निकोलस पूरन Image Source : AP

Nicholas Pooran Flop Show in IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 में अब तक तीन मैच खेल चुकी है, जिसमें से दो में उन्हें जीत मिली है। वहीं सीजन के पहले मैच में उन्हें दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पिछले दो मैच में लखनऊ की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की है, लेकिन अभी भी लखनऊ को अपनी बैटिंग में काफी सुधार करने की जरूरत है। खासकर एक बल्लेबाज को लेकर लखनऊ की टीम सबसे ज्यादा टेंशन में है। वो बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि निकोलस पूरन है, जिसे लखनऊ ने 21 करोड़ की कीमत देकर रिटेन किया था।

निकोलस पूरन का इस साल टी20 क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन?

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस साल टी20 क्रिकेट में उतना अच्छा नहीं रहा है। इस साल उन्होंने इस फॉर्मेट में 10 पारियों में बल्लेबाजी की है, जहां उनके बल्ले से 13.4 की औसत से 134 रन आए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113.5 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी प्लस रनों की पारी नहीं आई है। उनके इस खराब प्रदर्शन को देखने के बाद लखनऊ की टीम जाहिर तौर पर टेंशन में होगी क्योंकि फ्रेंचाइजी ने बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें रिटेन किया था। अब देखना ये होगा कि आने वाले मैचों में पूरन कैसा प्रदर्शन करते हैं।

आईपीएल 2026 में पूरन के बल्ले से नहीं निकल रहे हैं रन

आईपीएल 2026 में निकोलस पूरन का बल्ला अब तक एक दम शांत रहा है। इस सीजन उन्हें तीन मैचों में खेलने का मौका मिला है और वहां उनके बल्ले से 7.33 की साधारण औसत से 22 रन आए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 13 रन का है। पूरन की गिनती टी20 फॉर्मेट के धाकड़ बल्लेबाजों में की जाती है, लेकिन जिस पिछले कुछ समय से वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। आपको बता दें कि निकोलस पूरन ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में कहां है?

लखनऊ का प्रदर्शन इस सीजन मिलाजुला रहा है। टीम ने अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स से खेला था, जहां उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं उनका अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से था। उस मैच में लखनऊ की टीम ने आखिरी ओवर में 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। वहीं केकेआर के खिलाफ मैच में भी लखनऊ को आखिर में जाकर 3 विकेट से जीत मिली थी। तीन मैचों में दो जीत, एक और चार अंक के साथ लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है।

यह भी पढ़ें

फिन एलन के विवादास्पद कैच आउट को लेकर KKR ने जताई नाराजगी, बताया क्या करेगी इसकी शिकायत?

LSG को लगा बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा पूरे सीजन से हुए बाहर; 34 साल का खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल