1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिन एलन के विवादास्पद कैच आउट को लेकर KKR ने जताई नाराजगी, बताया क्या करेगी इसकी शिकायत?

फिन एलन के विवादास्पद कैच आउट को लेकर KKR ने जताई नाराजगी, बताया क्या करेगी इसकी शिकायत?

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 10, 2026 05:12 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 05:12 pm IST

KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स को लखनऊ के खिलाफ मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में केकेआर टीम के खिलाड़ी फिन एलन का कैच विवादों के घेरे में रहा है, जिसको लेकर अब अंपायर के फैसले पर नाराजगी भी व्यक्त की गई है।

Finn Allen Catch- India TV Hindi
फिन एलन और दिग्वेश सिंह राठी Image Source : ANI

आईपीएल 2026 सीजन के 15वें लीग मुकाबले का अंत काफी रोमांचक देखने को मिला, जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम आखिरी गेंद पर तीन विकेट से कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देने में कामयाब रही। इस मैच में केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 181 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स की एक समय हार निश्चित दिख रही थी। लेकिन 21 साल के मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। वहीं इस मैच में मुकुल चौधरी की पारी के साथ एक और चीज जो चर्चा का विषय बना हुआ है वह केकेआर के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन का विवादास्पद कैच जिसे दिग्वेश राठी ने पकड़ा था और उसको लेकर अब केकेआर की तरफ से नाराजगी भी जाहिर की गई है।

हमने देखा है कि छोटी सी छोटी चीज पर थर्ड अंपायर की मदद ली जाती है

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के खिलाफ मैच में हार के बाद केकेआर की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए रोवमन पॉवेल ने फिन एलन के कैच को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हमने उनके कैच को लेकर बात की थी, जब वह आउट होकर वापस आ गए। हमने आईपीएल में देखा है कि अंपायर छोटी सी छोटी चीज पर भी संदेह होने पर थर्ड अंपायर की मदद लेते हैं, ताकि आउट और नाट आउट को लेकर किसी तरह का विवाद खड़ा ना हो। हो सकता है कि ये उनकी तरफ से एक गलती हो, लेकिन हम इसकी शिकायत नहीं करेंगे और यह भी नहीं कहेंगे कि इस फैसले के चलते हमें 2 अंकों का नुकसान उठाना पड़ा।

रिप्ले में दिग्वेश का पैर बाउंड्री लाइन पर दिखा छूता हुआ

फिन एलन लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे, जिसमें उन्होंने दूसरे ओवर की चौथी गेंद जो प्रिंस यादव ने फेंकी थी उसपर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया था। इस दौरान गेंद फिन एलन के बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर थर्ड मैन की तरफ गई और वहां पर फील्डिंग कर रहे दिग्वेश सिंह राठी ने बाउंड्री लाइन के बेहद करीब इस कैच को पकड़ा था, जिसमें रिप्ले देखने पर उनका पैर विज्ञापन कर्टन से छूता हुआ दिखा। हालांकि फील्ड अंपायर ने इस कैच को थर्ड अंपायर के पास चेक करने के लिए नहीं भेजा।

ये भी पढ़ें

KKR vs LSG: सबसे बड़ा खिलाड़ी बन गया विलेन, केकेआर को हरवा दिया मैच

मुकुल चौधरी का अनोखा सिक्स देखकर हो रही हैरानी, संजीव गोयन्का की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल