1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs LSG: सबसे बड़ा खिलाड़ी बन गया विलेन, केकेआर को हरवा दिया मैच

KKR vs LSG: सबसे बड़ा खिलाड़ी बन गया विलेन, केकेआर को हरवा दिया मैच

 Published : Apr 10, 2026 08:04 am IST,  Updated : Apr 10, 2026 08:04 am IST

केकेआर की टीम एक और मैच हार गई है। हालांकि रद हुए मैच से उसे एक अंक मिला था। इस बीच टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में आए कैमरून ग्रीन फिर से फ्लॉप रहे। रन तो उनसे बन नहीं रहे हैं, गेंदबाजी में भी खूब रन लुटा रहे हैं।

Cameron Green- India TV Hindi
कैमरून ग्रीन Image Source : AP

अगर आप इस साल की आईपीएल अंक तालिका पर एक नजर दौड़ाएंगे तो पाएंगे कि केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम नंबर नौ पर है और उसके पास एक अंक हैं। लेकिन ये समझ लीजिए कि केकेआर की टीम अभी तक इस सीजन आईपीएल में एक भी मैच जीत नहीं पाई है। टीम को रद हुए मैच का एक अंक मिला था, नहीं तो टीम का खाता अभी खाली होता। इस बीच जिस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा उम्मीद थी, वही विलेन बनकर उभर रहा है। ना तो ठीक से बल्लेबाजी हो रही है और गेंदबाजी में जमकर रन लुटा रहा है। यानी सबसे बड़ा खिलाड़ी ही केकेआर की हार का विलेन बन गया। 

कैमरून ग्रीन से एक बार फिर नहीं बन रन

केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक और मैच आईपीएल में हार गई। केकेआर की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो केवल 181 रन ही बना सकी। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट ​गंवाए और बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा कैमरून ग्रीन की हो रही है, जिसने रन नहीं बन रहे हैं। एक ​बार फिर से वे नाकाम रहे। कुछ रन उन्होंने बनाए जरूर, लेकिन वे बहुत धीमी गति से आए थे। 

25 करोड़ के खिलाड़ी ने 24 बॉल पर बनाए 32 रन

कैमरून ग्रीन एलएसजी के खिलाफ मुकाबले में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 24 बॉल पर 32 रनों की पारी खेली। इसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। ग्रीन ने केवल 133 के कीरीब के स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया है। जो 25 करोड़ रुपये के खिलाड़ी के आगे कतई अच्छा नहीं लगता। वे अब तक एक भी बार टीम के लिए मैच विनिंग पारी नहीं खेल पाए हैं। 

दो ओवर में ही लुटा दिए 28 रन

वैसे तो इससे पहले कैमरून ग्रीन ने गेंदबाजी भी नहीं की, लेकिन जब मौका आया तो वहां भी खूब दिल खोलकर रन दिए। एलएसजी के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने दो ओवर की गेंदबाजी की और 28 रन दे दिए। यानी उनकी इकॉनमी 14 की रही। वे अपनी टीम के लिए इस मैच में सबसे महंगे गेंदबाजी साबित हुए हैं। उनका होना और ना होना, कुछ खास नहीं रह गया है। टीम के लिए वे एक तरह से बोझ बनते जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 

मुकुल चौधरी का अनोखा सिक्स देखकर हो रही हैरानी, संजीव गोयन्का की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

IPL 2026 Points Table: अंक तालिका में बढ़ा रोमांच, ये है सभी 10 टीमों का हाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल