1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा का धमाका, हार्दिक पांड्या के बाद ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय

रवींद्र जडेजा का धमाका, हार्दिक पांड्या के बाद ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 11, 2026 06:35 am IST,  Updated : Apr 11, 2026 06:35 am IST

IPL 2026 के 16वें मैच में रवींद्र जडेजा ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में 24 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। इस पारी के दौरान जडेजा भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा Image Source : AFP

Ravindra Jadeja Record: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडरों की सूची में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। रवींद्र जडेजा ने T20 क्रिकेट में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो हर खिलाड़ी के बस की बात नहीं होती। IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 6 विकेट से जीत के दौरान जडेजा ने T20 क्रिकेट में 4000 रन और 200 विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे ऑलराउंडर बन गए हैं। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जडेजा ने नाबाद 24 रन बनाकर यह मील का पत्थर अपने नाम किया।

दिग्गज ऑलराउंडर जडेजा के नाम अब T20 क्रिकेट में 4016 रन और 238 विकेट दर्ज हो चुके हैं, जो उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन को दर्शाते हैं। इस खास क्लब में उनसे पहले सिर्फ हार्दिक पांड्या ही शामिल थे, जिनके नाम 6165 रन और 227 विकेट हैं। हालांकि, जडेजा ओवरऑल यह कारनामा करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी हैं। जडेजा की नजरें अब T20 क्रिकेट में 5000 रन और 250 विकेट पूरे करने पर लगी हैं। 

IPL में जडेजा का जलवा

जडेजा ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ की थी, जब टीम ने खिताब भी जीता था। इसके बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स यानी CSK, कोच्चि टस्कर्स केरला और गुजरात लायंस के लिए भी खेला। IPL में उनके नाम 173 विकेट हैं, जिससे वह लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में नौवें स्थान पर हैं। जडेजा IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे स्पिनर हैं। उनसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल (224), सुनील नरेन (194), पीयूष चावला (192), रविचंद्रन अश्विन (187) और अमित मिश्रा (174) शामिल हैं।

T20I क्रिकेट में भी आंकड़े शानदार

गौरतलब है कि T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए 515 रन बनाए हैं और 54 विकेट झटके हैं। वह 2024 के T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी अहम हिस्सा रहे थे। खिताब जीतने के साथ ही जडेजा ने T20I क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, टेस्ट और ODI में वह अभी भी एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी IPL में इस मामले में बन गए नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी, जायसवाल-राहुल को छोड़ दिया पीछे

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय, रजत पाटीदार ने जायसवाल को छोड़ा पीछे, टॉप पर कौन?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल