1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी IPL में इस मामले में बन गए नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी, जायसवाल-राहुल को छोड़ दिया पीछे

वैभव सूर्यवंशी IPL में इस मामले में बन गए नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी, जायसवाल-राहुल को छोड़ दिया पीछे

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 10, 2026 11:52 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 11:56 pm IST

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स टीम के बाएं हाथ के 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की धुआंधार पारी देखने को मिली, जिसके दम पर वह कई नए रिकॉर्ड आईपीएल में बनाने में कामयाब रहे।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होने से पहले ही 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा देखने को मिल रही थी, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में उनके बल्ले से धुआंधार पारी देखने को मिली है। वैभव सूर्यवंशी इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह को 2 छक्के लगाने के बाद काफी सुर्खियों में थे, जिसके बाद आरसीबी के खिलाफ मैच में उन्होंने जोश हेजलवुड की भी जमकर धुनाई कर दी। वैभव ने अपनी पारी के दौरान सिर्फ 26 गेंदों का सामना किया और 300 के स्ट्राइक रेट के साथ 78 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। वैभव अपनी इस पारी के दम पर आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं।

वैभव ने केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को छोड़ा पीछे

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब भारतीय खिलाड़ी के रूप में किसी मैच में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा बार फिफ्टी या उससे अधिक रनों की पारी खेलने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर काबिज हो गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ जब वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी को पूरा किया उसी के साथ उन्होंने केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और रिद्धिमान साहा को पीछे छोड़ दिया। इन सभी खिलाड़ियों के नाम पर आईपीएल में पावरप्ले में 2-2 बार फिफ्टी या उससे अधिक रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड बतौर भारतीय प्लेयर दर्ज है। वहीं वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल में पावरप्ले में फिफ्टी या उससे अधिक रनों की पारी खेलने के मामले जोस बटलर के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 पर काबिज हो गए हैं।

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • वैभव सूर्यवंशी - तीन बार
  • केएल राहुल - 2 बार
  • रिद्धिमान साहा - 2 बार
  • यशस्वी जायसवाल - 2 बार
  • ईशान किशन - 2 बार

आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे तेज हुई शतकीय साझेदारी

आरसीबी के खिलाफ मैच में 202 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के बीच में दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसमें रनरेट देखा जाए तो वह 17.51 का रहा। आईपीएल के इतिहास में 100 या उससे अधिक रनों की ये अब तक की दूसरी सबसे तेज साझेदारी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के बीच में हुई साल 2024 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 38 गेंदों में 131 रनों की साझेदारी है, जिसमें रनरेट 20.68 का देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने अब जोश हेजलवुड को लिया रिमांड पर, 15 बॉल पर ही जड़ दी हाफ सेंचुरी

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय, रजत पाटीदार ने जायसवाल को छोड़ा पीछे, टॉप पर कौन?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल