सचिन तेंदुलकर के पीछे कोहली, ODI में सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बनाने हैं इतने रन
Virat Kohli: विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और 135 रनों की पारी खेलते हुए शतक ठोक दिया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए और अफ्रीकी बॉलर्स की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। लंबे समय बाद कोहली अपनी पुरानी लय में नजर आए। उन्होंने 135 रनों की पारी खेली और उनकी वजह से ही भारतीय टीम 349 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
कोहली ने वनडे क्रिकेट में बनाए 14000 से ज्यादा रन
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में कुल 18426 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 49 शतक और 96 अर्धशतक निकले हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 306 वनडे मैचों में कुल 14390 रन बनाए हैं, जिसमें 52 शतक और 75 अर्धशतक लगाए हैं।
सचिन के कीर्तिमान को तोड़ने के लिए चाहिए इतने रन
अब अगर विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर का वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना है, तो उन्हें वनडे में 4037 रन और बनाने होंगे, तो वह आसानी से तेंदुलकर को पीछे कर सकते हैं। लेकिन आज के मौजूदा दौर में वनडे बहुत ही कम खेले जा रहे हैं और सभी का फोकस पूरी तरह से टी20 क्रिकेट पर है। ऐसे में कोहली के लिए तेंदुलकर के कीर्तिमान को तोड़ना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है। फिलहाल कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और उनका पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर ही है।
विराट कोहली ने लगाया दमदार शतक
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 120 गेंदों में कुल 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम 349 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई।
यह भी पढ़े:
विराट कोहली ने रांची में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में तोड़ दिया जो रूट का रिकॉर्ड
ईशान किशन ने जड़ा विस्फोटक शतक, पारी में ठोके 10 चौके और 8 छक्के; टीम को दिलाई करिश्माई जीत