1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन ने जड़ा विस्फोटक शतक, पारी में ठोके 10 चौके और 8 छक्के; टीम को दिलाई करिश्माई जीत

ईशान किशन ने जड़ा विस्फोटक शतक, पारी में ठोके 10 चौके और 8 छक्के; टीम को दिलाई करिश्माई जीत

 Published : Nov 30, 2025 07:15 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 07:15 pm IST

ईशान किशन ने त्रिपुरा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल की बल्लेबाजी की है और शतक लगाकर टीम को अपने दम पर जीत दिलाई है। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है।

ईशान किशन- India TV Hindi
ishan kishan Image Source : PTI

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में झारखंड की टीम ने त्रिपुरा को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में त्रिपुरा ने पहले बैटिंग करते हुए 182 रन बनाए। इसके बाद झारखंड ने ईशान किशन के शतक की बदौलत टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। ईशान के अलावा विराट सिंह ने दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इन दोनों प्लेयर्स की बल्लेबाजी के आगे त्रिपुरा के गेंदबाज अच्छा नहीं कर पाए।

ईशान किशन की दमदार बल्लेबाजी

ईशान किशन ने त्रिपुरा के खिलाफ मैच में 50 गेंदों में कुल 113 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। ईशान ने पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और उन्होंने 226 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनके अलावा विराट सिंह ने 40 गेंदों में 53 रन बनाए और अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। इन प्लेयर्स की वजह से ही झारखंड की टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली।

ईशान कर रहे भारतीय टीम में वापसी का प्रयास

ईशान किशन ने अपनी इस पारी से सेलेक्टर्स का ध्यान खींचने का प्रयास किया है जो जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेंगे। ईशान ने भारतीय टीम के लिए आखिरी मैच साल 2023 में खेला था। उसके बाद से ही वह टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं और टीम में आने की पूरी तैयारी कर रहे हैं।

विजय शंकर ने लगाया अर्धशतक

त्रिपुरा की टीम के लिए ओपनर बिक्रमकुमार दास ने 29 गेंदों में कुल 42 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके अलावा मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। विजय शंकर ने जरूर कुछ देर क्रीज पर टिकने की कोशिश की और उन्होंने 59 रन बनाए। मनिशंकर मूरासिंह ने 42 रन बनाए। इन बल्लेबाजों की वजह से त्रिपुरा की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई। लेकिन गेंदबाजों के खराब खेल की कारण उसे हार का मुंह देखना पड़ा। झारखंड की टीम के लिए विकास सिंह और अंकुल रॉय ने दो-दो विकेट झटके। सौरभ शेखर, उत्कर्ष सिंह और बाल कृष्णा ने एक-एक विकेट चटकाया।

यह भी पढ़ें:

रांची वनडे के दौरान सुरक्षा में हुई भारी चूक! विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुसा फैन

विराट कोहली ने ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान, सभी को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंचे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल