1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली का ICC Rankings में दिखा दबदबा, बन गए वर्ल्ड क्रिकेट में ये मुकाम हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी

विराट कोहली का ICC Rankings में दिखा दबदबा, बन गए वर्ल्ड क्रिकेट में ये मुकाम हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी

विराट कोहली टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट लेने के बाद अब एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुए हैं, जो इससे पहले वर्ल्ड क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी नहीं बना सका था।

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : GETTY विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो अब तक कोई भी खिलाड़ी हासिल करने में कामयाब नहीं हो सका था। कोहली ने साल 2024 में जहां टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान किया था तो वहीं उन्होंने मई 2025 में टेस्ट फॉर्मेट से भी संन्यास ले लिया था। आईसीसी की तरफ से जारी की गई 16 जुलाई को लेटेस्ट रैंकिंग में कोहली की टी20 रेटिंग प्वाइंट्स में बदलाव किया गया जो पहले 897 थी वह 909 हो गई, इसी के साथ कोहली के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो इससे पहले वर्ल्ड क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका था।

विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में 900 प्लस रेटिंग पार करने वाले बने पहले खिलाड़ी

विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले वर्ल्ड क्रिकेट में पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा अब तक दुनिया का और कोई खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका है। कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अधिकतम 911 और वनडे में 937 रेटिंग प्वाइंट हासिल आईसीसी की रैंकिंग में हासिल किए हैं। वहीं विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में 900 प्लस रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले अब तक के दूसरे भारतीय और वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ पांचवें खिलाड़ी हैं। कोहली से पहले भारत की तरफ से टी20 में 900 प्लस रेटिंग प्वाइंट सूर्यकुमार यादव ने हासिल किए थे।

टी20 इंटरनेशनल में 900 रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी

  • डेविड मलान (इंग्लैंड) - 919 रेटिंग प्वाइंट
  • सूर्यकुमार यादव (भारत) - 912 रेटिंग प्वाइंट
  • विराट कोहली (भारत) - 909 रेटिंग प्वाइंट
  • आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) - 904 रेटिंग प्वाइंट
  • बाबर आजम (पाकिस्तान) - 900 रेटिंग प्वाइंट

कब एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट लेने के बाद अब विराट कोहली मैदान पर कब टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखेंगे इसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अगस्त महीने में होने वाली वनडे सीरीज के रद्द होने के बाद अब ऐसी उम्मीद लगाई जा सकती है कि कोहली अक्टूबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए दिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी मुकाबला

9 चौके-छक्के, 75 रन, इस खिलाड़ी के आगे बेबस हुए गेंदबाज, साउथ अफ्रीका को मिली करारी हार

Latest Cricket News