1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 9 चौके-छक्के, 75 रन, इस खिलाड़ी के आगे बेबस हुए गेंदबाज, साउथ अफ्रीका को मिली करारी हार

9 चौके-छक्के, 75 रन, इस खिलाड़ी के आगे बेबस हुए गेंदबाज, साउथ अफ्रीका को मिली करारी हार

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 16, 2025 08:48 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 08:48 pm IST

टिम रॉबिंसन ने 57 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन बनाए, जबकि जैकब्स ने 30 गेंदों में 1 चौका और 3 छक्कों के साथ 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

Tim Robinson- India TV Hindi
टिम रॉबिंसन Image Source : GETTY

जिम्बाब्वे में इन दिनों साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच T20I ट्राई सीरीज खेली जा रही है। ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 21 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में न्यूजीलैंड के जीत के हीरो टिम रॉबिन्सन रहे, उन्होंने 57 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 18.2 ओवर में 152 रन पर सिमट गई।

टिम रॉबिंसन और बेवन जैकब्स ने न्यूजीलैंड ने खेली तूफनी पारी

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड को उनके सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। टिम सेफर्ट और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। तीसरे ओवर में लुंगी एनगिडी सेफर्ट को सेनुरान मुथुसामी के हाथों कैच आउट कराया। सेफर्ट 16 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद डेवोन कॉनवे भी ज्‍यादा समय तक क्रीज पर नहीं टिक पाए, वह 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए टिम रॉबिन्सन एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने संभलकर बैटिंग की और कमजोर गेंदों को बाउंड्री पार भेजने का काम किया। लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।

10वें ओवर तक न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद टिम रॉबिंसन और बेवॉन जैकब्स ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच 103 रनों की पार्टन‍रशिप हुई। रॉबिन्सन ने 57 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए। वहीं बेवॉन ने 30 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से क्वेना मफाका ने 2 विकेट चटकाए।

काम नहीं आई डेवाल्ड ब्रेविस और जॉर्ज लिंडे की पारी

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को शानदार शुरुआ‍त मिली। रीजा हेंड्रिक्स और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस की सलामी जोड़ी ने 20 गेंदों पर 34 रन जोड़ दिए। प्रिटोरियस ने 27 और रीजा ने 16 रनों की पारी खेली। शुरुआती विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई। रुबिन हरमन (1) सेनुरान मुथुसामी (7) और कप्‍तान रासी वैन डेर डुसेन (6) कुछ खास कमाल किए बिना ही आउट हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस और जॉर्ज लिंडे ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह इसमें ज्यादा कामयाब नहीं हो सके। डेवाल्ड ने 35, कॉर्बिन बॉश ने 8, लिंडे ने 20 गेंदों पर 30 रन बनाए लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई। क्वेना मफाका डक पर आउट हुए, वहीं गेराल्ड कोएत्जी 17 रन ही बना सके। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी और जैकब डफी को 3-3 सफलताएं मिलीं। वहीं ईश सोढ़ी ने 2 विकेट चटकाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल