A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. किंग कोहली की क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई सनसनी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच बहुत कुछ कह दिया

किंग कोहली की क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई सनसनी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच बहुत कुछ कह दिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ODI सीरीज के आगाज से पहले विराट कोहली की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस पोस्ट में विराट कोहली ने इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह दिया है।

Virat Kohli - India TV Hindi
Image Source : PTI विराट कोहली

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से शुरू हो रही ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं। इस सीरीज से कोहली लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उन्होंने टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। अब वह लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

विराट कोहली की पोस्ट वायरल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने क्रिप्टिक ट्वीट किया है, जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है। इस ट्वीट को उनके संन्यास के अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, विराट कोहली टेस्ट और T20I क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और अब सिर्फ ODI फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इस बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज विराट कोहली के इटंरनेशनल करियर की आखिरी सीरीज हो सकती है। ऐसे में उनकी पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 

विराट कोहली ने एक्स (X) पर पोस्ट किया- आप वास्तव में तभी फेल होते हैं, जब आप हार मान लेते हैं। फैंस और क्रिकेट के जानकर अब कोहली की इस पोस्ट को उनके क्रिकेट करियर को लेकर उठ रही अटकलों के जवाब के तौर पर देख रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से नई शुरुआत की उम्मीद

36 साल कोहली के इस पोस्ट को देखकर यह संकेत मिल रहा है कि वे अभी क्रिकेट से पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। बल्कि, वे आने वाले समय में भी भारत के लिए खेलना जारी रख सकते हैं। विराट की फिटनेस और फॉर्म दोनों पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। टीम इंडिया और उनके फैंस को उम्मीद है कि कोहली एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में रन बरसाते नजर आएंगे।

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन ODI और पांच T20I मैच खेले जाएंगे। ODI सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होगा। दूसरा ODI 23 और तीसरा ODI 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। T20I सीरीज के मुकाबले 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक खेले जाएंगे। विराट कोहली इस सीरीज में न केवल अपने बल्ले से बल्कि अपने अनुभव से भी टीम को मजबूती देने की उम्मीद रखेंगे।

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में रचेंगे इतिहास, सचिन और विराट के स्पेशल क्लब में मारेंगे धमाकेदार एंट्री

विराट के भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा, अभी इतने साल और खेलना चाहते हैं किंग कोहली

Latest Cricket News