1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट के भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा, अभी इतने साल और खेलना चाहते हैं किंग कोहली

विराट के भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा, अभी इतने साल और खेलना चाहते हैं किंग कोहली

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 16, 2025 06:56 am IST,  Updated : Oct 16, 2025 06:58 am IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ODI सीरीज का जल्द आगाज होने जा रहा है, जिसमें विराट कोहली भी नजर आएंगे। कोहली लंबे समय बाद एक्शन में होंगे।

Virat Kohli - India TV Hindi
शुभमन गिल और विराट कोहली Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज का आगाज करेगी। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते नजर आएंगे। लंबे समय बाद दोनों क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस बीच एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें विराट कोहली के भविष्य को लेकर बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है। दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मेंटर दिनेश कार्तिक ने खुलासा किया है। कार्तिक ने बताया है कि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं। उन्होंने हाल ही में लंदन में अपने ब्रेक के दौरान दोबारा नियमित ट्रेनिंग शुरू की है।

दिनेश कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए एक वीडियो में कहा कि विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अपने लंबे ब्रेक के दौरान लंदन में ट्रेनिंग की। वह हफ्ते में दो से तीन बार क्रिकेट प्रैक्टिस कर रहे थे। इतने सालों में पहली बार उन्होंने इतना लंबा ब्रेक लिया, लेकिन इसके बावजूद वे फिटनेस और अभ्यास को लेकर बेहद गंभीर हैं।

विराट का ODI में शानदार रिकॉर्ड

36 साल के विराट कोहली अब तक भारत के लिए 302 वनडे मैचों में 14181 रन बना चुके हैं। उनका औसत 57.88 और स्ट्राइक रेट 93 से ज्यादा है। उन्होंने ODI में अब तक 51 शतक और 74 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन है। साल 2025 में उन्होंने सात ODI पारियों में 275 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

कोहली की आखिरी इंटरनेशनल सीरीज इस साल मार्च में हुई ICC चैंपियंस ट्रॉफी थी, जहां उन्होंने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पांच मैचों में 218 रन बनाए थे, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 84 रन की शानदार पारी शामिल रही।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1300 से ज्यादा रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने 29 ODI मैचों में 1327 रन बनाए हैं, औसत 51.03 और स्ट्राइक रेट 89 से अधिक रहा है। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं। उनकी पिछली पांच पारियां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमशः 54, 56, 85, 54 और 84 रहीं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उनकी पिछली पांच पारियों में 104, 46, 21, 89 और 63 रन आए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

यह भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 19 टीमें हुई तय, भारत के पड़ोसी देश ने भी किया क्वालीफाई

दिल्ली की पिच को लेकर सिराज का बड़ा बयान, कहा- हर विकेट पांच विकेट हॉल जैसा था

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल