1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 19 टीमें हुई तय, भारत के पड़ोसी देश ने भी किया क्वालीफाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 19 टीमें हुई तय, भारत के पड़ोसी देश ने भी किया क्वालीफाई

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 15, 2025 08:05 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 08:06 pm IST

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में साल 2026 की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इस मेगा इवेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसके लिए 17 टीम के नाम तय हो चुके थे तो वहीं 2 और टीमों ने भी अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

नेपाल क्रिकेट टीम- India TV Hindi
नेपाल क्रिकेट टीम Image Source : AP

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में साल 2026 की शुरुआत में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। मुख्य टूर्नामेंट के लिए जहां कुछ टीमों के नाम पहले ही तय हो गए थे तो कुछ को रीजनल क्वालीफायर राउंड खेलकर मेगा इवेंट के लिए अपनी जगह बनाने का मौका मिला। इसमें से अक्टूबर महीने की शुरुआत तक कुल 17 टीमों के नाम तय हो गए थे, जिसमें बाकी तीन टीमों का फैसला एशिया-ईस्ट पेसेफिक क्वालीफायर राउंड से होना था। इसमें से 2 टीमों के नाम तय हो गए हैं, जिसमें मेगा इवेंट में कुल 19 टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। इसमें एक नाम भारत के पड़ोसी देश नेपाल का भी शामिल है।

सुपर सिक्स में नेपाल और ओमान दोनों ने दिखाया क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन

एशिया-ईस्ट पेसेफिक क्वालीफायर राउंड में नेपाल और ओमान दोनों का ग्रुप स्टेज के बाद सुपर सिक्स में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें नेपाल की टीम ने सुपर सिक्स राउंड में तीन मैच खेले और तीनों को अपने नाम करने के साथ जहां फाइनल के लिए जगह पक्की की तो वहीं वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी अपनी टिकट लेने में कामयाब रहे। नेपाल ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी जगह पक्की की थी तो वहीं तीसरी बार वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में खेलते हुए नजर आएंगे। नेपाल के अलावा ओमान की टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें उन्होंने भी सुपर सिक्स में अपने तीन मैचों में जीत हासिल करने के साथ टॉप पर रहने के साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे हैं।

अब सिर्फ एक स्थान खाली, तीन टीमें रेस में

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जहां 19 टीमों के नाम तय हो चुके हैं तो वहीं अब सिर्फ एक स्थान खाली है, जिसके लिए तीन टीमें रेस में बनी हुई हैं। एशिया-ईस्ट पेसेफिक क्वालीफायर राउंड को देखा जाए तो उसमें सुपर सिक्स की प्वाइंट्स टेबल में यूएई, जापान और कतर के पास मौका है, जिसमें सभी टीमों के लिए अपने आखिरी बचे मैच काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। यूएई यदि जापान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करता है तो वह मेगा टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह को पक्की कर लेगा।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान बनने के बाद हुए फ्लॉप, 5 गेंद में ही खत्म हो गई पारी

कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा से पहली बार मिले शुभमन गिल, कोहली ने ऐसा किया वेलकम ; देखें क्यूट VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल