1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा से पहली बार मिले शुभमन गिल, कोहली ने ऐसा किया वेलकम ; देखें क्यूट VIDEO

कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा से पहली बार मिले शुभमन गिल, कोहली ने ऐसा किया वेलकम ; देखें क्यूट VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 15, 2025 03:44 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 03:46 pm IST

IND vs AUS: भारतीय टीम को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके लिए टीम इंडिया रवाना हो गई है। बीसीसीआई ने नए वनडे कप्तान शुभमन गिल का रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ मुलाकात एक वीडियो पोस्ट किया है।

शुभमन गिल ने रोहित...- India TV Hindi
शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से की मुलाकात। Image Source : SCREENGRAB/BCCI/X

भारतीय टीम घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। वहीं इस सीरीज के साथ ही वनडे में शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर अपने करियर का आगाज करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया गया था तो उसमें रोहित शर्मा को जगह तो मिली लेकिन कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसके पीछे मुख्य चयनकर्ता ने साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मुख्य कारण बताया। वहीं अब गिल और रोहित की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है।

रोहित ने गिल को लगाया गले

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का पहला बैच 14 अक्टूबर की शाम को रवाना हो गया, जिसमें इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से अब एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। टीम होटल में जब भारतीय टीम के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल की पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात हुई तो दोनों के बीच काफी गर्मजोशी देखने को मिली जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। गिल जब रोहित से जाकर मिले तो वह किसी चीज में व्यस्त थे लेकिन जैसे ही गिल ने उनकी पीठ पर हाथ रखा उसके दोनों के चेहरे पर हंसी देखने को मिली। बता दें कि रोहित शर्मा ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला इस साल की शुरुआत में खेला था, जब टीम इंडिया ने उनकी कप्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

कोहली से हुई गिल की टीम बस में मुलाकात

शुभमन गिल की विराट कोहली के साथ हुई मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए एयरपोर्ट रवाना होने के लिए टीम बस में हुई। गिल जब बस में चढ़े तो उस समय कोहली सबसे आगे ही बैठे हुए थे, इस दौरान गिल ने कोहली से हाथ मिलाया, जिसमें कोहली ने उन्हें शाबाशी भी दी। विराट कोहली को मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने भी अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच के तौर पर खेला था।

ये भी पढ़ें

ICC Rankings: यशस्वी जायसवाल ने लगाई लंबी छलांग, टॉप 10 में इन दो खिलाड़ियों को रैंकिंग में नुकसान

टेस्ट और T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान के स्क्वॉड की घोषणा, इस टीम से राशिद खान का नाम गायब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल