ICC Test Rankings: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म हो गई है। सीरीज समाप्त होते ही उसके अगले ही दिन जहां एक ओर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है, वहीं आईसीसी ने नई रैंकिंग भी जारी कर दी है। वैसे तो इस बार टॉप 10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ज्यादा कुछ बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन भारत के यशस्वी जायसवाल ने जरूर लंबी छलांग मारी है।
आईसीसी की ओर से जारी टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट अभी भी पहले नंबर के बल्लेबाज बने हुए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 908 की चल रही है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भी इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक का कब्जा है। उनकी रेटिंग अभी 868 चल रही है। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं और उनकी रेटिंग 950 की है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 816 की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर बने हुए हैं। यहां तक किसी भी खिलाड़ी की रेटिंग में कोई भी बदलाव देखने के लिए नहीं मिल रहा है।
इस बीच भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने लंबी छलांग मारी है। अब दो स्थानों की छलांग के साथ यशस्वी जायसवाल नंबर 5 पर पहुचं गए हैं। यशस्वी जायसवाल की रेटिंग इस वक्त 791 की हो गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल ने शतक लगाने का काम किया था। इसके बाद उनकी रेटिंग में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। हालांकि दूसरी पारी में उनका बल्ला नहीं चल सका। आईसीसी ने इस बार जो रेटिंग जारी की है, वो 12 अक्टूबर तक अपडेट की गई है।
यशस्वी जायसवाल के आगे जाने से साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा और श्रीलंका के कामेंदु मेंडिस को एक एक स्थान नीचे आना पड़ा है। टेम्बा बावुमा अब 790 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर चले गए हैं, वहीं कामेंदु मेंडिस भी एक स्थान नीचे आ गए हैं और वे इस वक्त 781 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर पहुंच गए हैं। ऋषभ पंत पहले की ही तरह नंबर आठ पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 9 और इंग्लैंड के बेन डकेट दसवें नंबर पर काबिज हैं।
यह भी पढ़ें
मोहम्मद नबी ने ध्वस्त किया पाकिस्तानी बल्लेबाज का बड़ा कीर्तिमान, चौके और छक्कों की लाइन सी लगा दी
Pakistan vs South Africa Test Live Score : पाकिस्तान से जीत के लिए साउथ अफ्रीका के सामने बड़ा टारगेट
संपादक की पसंद