1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. औकिब नबी को मिला इंटरनेशनल डेब्यू का मौका, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव

औकिब नबी को मिला इंटरनेशनल डेब्यू का मौका, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 30, 2026 01:43 pm IST,  Updated : Sep 30, 2026 01:46 pm IST

औकिब नबी को आज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला है। टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। नितीश कुमार रेड्डी बाहर हो गए हैं, उनकी जगह औकिब की एंट्री हुई है।

auquib nabi- India TV Hindi
औकिब नबी Image Source : PTI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज जारी है। आज सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। आज का दिन तेज गेंदबाज औकिब नबी के लिए ऐतिहासिक बन गया। टॉस से ठीक पहले ऐलान किया गया कि औकिब नबी आज अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। टीम के सीनियर साथी केएल राहुल ने उन्हें भारत की कैप दी। नबी टीम के साथ लंबे समय से थे, लेकिन अब जाकर उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला है। इसके साथ ही भारत की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव हो गया है। 

भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव, नितीश कुमार रेड्डी की जगह औकिब को मिला मौका

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी आज अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में हो रहे दूसरे वनडे में खेलने का मौका मिला है। टॉस के वक्त कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि टीम में एक बदलाव किया गया है। औकिब नबी इस मैच में डेब्यू कर रहे हैं। वे नितीश कुमार रेड्डी की जगह आए हैं, यानी नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है। पिछले मुकाबले में उन्होंने पांच ओवर में 45 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। 

अब तक ऐसा रहा है औकिब नबी का प्रदर्शन

औकिब नबी इससे पहले प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने अब तक 45 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 170 विकेट चटकाने का काम किया है। यहां वे 16 बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। वहीं अगर लिस्ट ए क्रिकेट की बात की जाए तो उन्होंने 36 मैच खेलकर 56 विकेट अपने नाम किए हैं। टी20 में भी वे 39 मैच खेलकर 43 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। पिछले ही साल दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल के लिए अपनी टीम में शामिल किया था। तब उन्होंने पांच मैच खेले थे, लेकिन एक भी सफलता हाथ नहीं लगी थी। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा। 

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज। 

यह भी पढ़ें 

अजीत अगरकर का चैप्टर खत्म! क्या अब प्रज्ञान ओझा संभालेंगे कमान

आज फ्री में कैसे देख पाएंगे IND vs WI दूसरा ODI मैच LIVE, ये है टीवी और मोबाइल पर देखने का आसान तरीका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।