1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट और T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान के स्क्वॉड की घोषणा, इस टीम से राशिद खान का नाम गायब

टेस्ट और T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान के स्क्वॉड की घोषणा, इस टीम से राशिद खान का नाम गायब

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 15, 2025 01:43 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 01:45 pm IST

टेस्ट मैच और T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान के स्क्वॉड के ऐलान कर दिया गया है। राशिद खान को टेस्ट मैच में आराम दिया गया है।

AFG vs ZIM- India TV Hindi
अफगानिस्तान Image Source : AP

AFG vs ZIM: बांग्लादेश का ODI सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अफगानिस्तान की टीम टेस्ट क्रिकेट में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। अफगानिस्तान 20 अक्टूबर से टेस्ट मैच खेलती नजर आएगी, जिसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नेशनल सिलेक्शन कमेटी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। साथ ही तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए अफगान टीम की घोषणा कर दी गई है। टेस्ट मैच 20 से 24 अक्टूबर से तक खेला जाएगा। इसके बाद 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 3 मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बशीर अहमद को टेस्ट टीम में बरकरार रखा गया है। बशीर ने हाल ही में ODI और T20I मैचों में शिरकत की थी और पिछले जिम्बाब्वे दौरे पर टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे। तेज गेंदबाज जिया उर रहमान शरीफी, स्पिनर शराफुद्दीन अशरफ और लेग स्पिनर खलील गुरबाज को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर शाहिदुल्लाह कमाल को भी इस महीने के अंत में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली दोनों टीमों में शामिल किया गया है।

राशिद खान को दिया गया आराम

राशिद खान को टेस्ट मैच में आराम दिया गया है। राशिद को आगामी सीरीज की तैयारियों के मद्देनजर एकमात्र टेस्ट से बाहर रखा गया है। तेज गेंदबाज इब्राहिम अब्दुलरहीमजई, सेदिकुल्लाह अटल और शम्स उर रहमान को रिजर्व पूल में शामिल किया गया है। T20I स्क्वॉड की बात की जाए तो एजाज अहमदजई की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने 2024 की शुरुआत में अपना T20I डेब्यू किया था। शाहिदुल्लाह कमाल को भी इस सीरीज के लिए T20I टीम में जगह दी गई है। 

अफगानिस्तान की टेस्ट टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अब्दुल मलिक, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखेल (विकेटकीपर), बहिर शाह, शाहिदुल्लाह कमाल, इस्मत आलम, शराफुद्दीन अशरफ, जिया उर रहमान अकबर, यामीन अहमदजई, जिया उर रहमान शरीफी, खलील गुरबाज और बशीर अहमद।

रिजर्व: इब्राहिम अब्दुलरहीमजई, सेदिकुल्लाह अटल और शम्स उर रहमान।

अफगानिस्तान की T20I टीम: राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, इजाज अहमद अहमदजई, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, बशीर अहमद, फरीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदजई।

रिजर्व: एएम गजनफर और फरीदून दाऊदजई।

यह भी पढ़ें:

WI पर जीत के 24 घंटे के भीतर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया रवाना, विराट को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

पिछले 15 सालों में ऑस्ट्रेलिया की सबसे कमजोर टीम, महान क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल