1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली की पिच को लेकर सिराज का बड़ा बयान, कहा- हर विकेट पांच विकेट हॉल जैसा था

दिल्ली की पिच को लेकर सिराज का बड़ा बयान, कहा- हर विकेट पांच विकेट हॉल जैसा था

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 15, 2025 08:50 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 08:50 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को विकेट लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। दोनों पारियों को मिलाकर वह सिर्फ 3 विकेट ले पाए थे।

Mohammed Siraj- India TV Hindi
मोहम्मद सिराज Image Source : PTI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। खासकर तेज गेंदबाजों को दिल्ली की पिच पर विकेट लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। इस बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जो दिल्ली टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI का हिस्सा थे, उन्होंने दिल्ली की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मोहम्मद सिराज ने दिल्ली की पिच को लेकर की बात

मोहम्मद सिराज ने न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने जो भी विकेट लिया वह उन्हें पांच विकेट जैसा लगा क्योंकि इस मैच के दौरान दिल्ली की पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल नहीं थी। BCCI द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में सिराज ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो यह सीरीज बहुत अच्छी रही। जब हम अहमदाबाद में खेले तो तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिली। दिल्ली में हमें काफी ओवर गेंदबाजी करनी पड़ी। इस दौरान हर विकेट जो मैंने लिया वह पांच विकेट हॉल जैसा लगा।

टेस्ट है मोहम्मद सिराज के फेवरेट फॉर्मेट

सिराज ने कहा कि एक तेज गेंदबाज के रूप में जब आपको अच्छे प्रयास करने के बाद अवॉर्ड मिलता है तो फिर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर अवॉर्ड जीतने के बाद आपको खुशी भी मिलती है। इस दौरान सिराज ने ये भी बताया कि टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी उपलब्धि के बाद मैं एक व्यक्ति के तौर पर बहुत गर्व महसूस करता हूं। मैं इस तरह का प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करूंगा क्योंकि टेस्ट क्रिकेट मेरा पसंदीदा प्रारूप है। उन्होंने ये भी कहा कि टेस्ट क्रिकेट में आपके सामने बहुत सारी चुनौतियां होती हैं। आपको पूरा दिन मैदान पर बिताना पड़ता है तथा इसके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना होता है।

वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज की बात करें तो वह अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में गेंदबाजी डिपार्टमेंट को लीड करते हुए नजर आएंगे। वहीं अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा उनका साथ देंगे।

यह भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 19 टीमें हुई तय, भारत के पड़ोसी देश ने भी किया क्वालीफाई

IND vs AUS: रोहित शर्मा के पास सौरव गांगुली को पीछे छोड़ने का मौका, वनडे सीरीज में बस करना होगा ये काम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल