A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली भी टकटकी लगाकर देख रहे थे उर्विल पटेल की पारी, मुंबई के खिलाफ मैच से पहले सामने आया VIDEO

विराट कोहली भी टकटकी लगाकर देख रहे थे उर्विल पटेल की पारी, मुंबई के खिलाफ मैच से पहले सामने आया VIDEO

सीएसके की तरफ से आईपीएल 2026 में 27 साल के उर्विल पटेल ने लखनऊ के खिलाफ मैच में एक ऐसी पारी खेली जो अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। वहीं विराट कोहली का भी उर्विल की इस पारी को देखते हुए वीडियो सामने आया है।

Urvil Patel And Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : AFP उर्विल पटेल और विराट कोहली

आईपीएल 2026 में 9 मई का दिन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे 27 साल के उर्विल पटेल के नाम रहा जिन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में ऐसी पारी खेली जिसने सभी को हैरान जरूर कर दिया। अपनी पारी की पहली 8 गेंदों में छह छक्के लगाने वाले उर्विल ने इस मुकाबले में जहां सिर्फ 13 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली तो वहीं 65 रन बनाकर जब पवेलियन लौटे तो उस समय तक मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर चुके थे। उर्विल की इस पारी का जहां स्टेडियम में मौजूद फैंस पूरा आनंद ले रहे थे, तो वहीं रायपुर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से ठीक पहले विराट कोहली भी टीवी पर उर्विल की पारी को देखते हुए नजर आए।

कोहली डगआउट में देख रहे थे उर्विल की पारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 में 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। इस मैच के शुरू होने से पहले चेन्नई में जब सीएसके और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था तो उसमें उर्विल पटेल जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उस समय विराट कोहली मुंबई के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले डगआउट में उर्विल की पारी टीवी पर देख रहे थे, जिसका वीडियो सामने आने के बाद अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विराट पानी पीते हुए टीवी के सामने खड़े हैं और उर्विल के शॉट्स को काफी ध्यान से देख रहे हैं।

विराट और रोहित ने की धोनी की बराबरी

आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच में रायपुर के स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले को लेकर बात की जाए तो इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एमएस धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड की एक साथ बराबरी कर रही ली है, जिसमें अब ये तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। तीनों ही दिग्गज प्लेयर्स के नाम आईपीएल में 278 मुकाबले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें

उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में फिफ्टी जड़ रचा इतिहास, खेली ऐसी तूफानी पारी की एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

VIDEO: उर्विल पटेल ने फिफ्टी पूरी करते हुए किया पर्ची सेलिब्रेशन, सामने आया आखिर क्या था लिखा?

Latest Cricket News