1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: उर्विल पटेल ने फिफ्टी पूरी करते हुए किया पर्ची सेलिब्रेशन, सामने आया आखिर क्या था लिखा?

VIDEO: उर्विल पटेल ने फिफ्टी पूरी करते हुए किया पर्ची सेलिब्रेशन, सामने आया आखिर क्या था लिखा?

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 10, 2026 08:10 pm IST,  Updated : May 10, 2026 08:10 pm IST

CSK vs LSG: सीएसके ने लखनऊ के खिलाफ खेले गए मुकाबले को एकतरफा 5 विकेट से अपने नाम किया, जिसमें उर्विल पटेल की धुआंधार पारी ने अहम भूमिका निभाई। उर्विल ने इस मैच में अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद पर्ची सेलिब्रेशन किया, जिसमें उन्होंने अपने पापा को खास संदेश दिया।

Urvil Patel- India TV Hindi
उर्विल पटेल Image Source : AFP

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अहम मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ खुद को अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बनाए रखा हुआ है। चेपॉक स्टेडियम में लखनऊ के खिलाफ मैच में सीएसके को 204 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए उनकी तरफ से 27 साल के उर्विल पटेल के बल्ले से धुआंधार 65 रनों की पारी ने इस मुकाबले को एकतरफा करने में बड़ी भूमिका निभाई। उर्विल ने इस मैच में सिर्फ 13 गेंदों में जहां अपनी फिफ्टी पूरी की तो वहीं कई बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए। इसके अलावा सबसे ज्यादा ध्यान सभी का उर्विल पटेल के फिफ्टी पूरी करने के बाद पर्ची सेलिब्रेशन पर गई जिसमें उन्होंने अपने पापा को एक खास संदेश दिया।

आखिर उर्विल ने पर्ची में क्या था लिखा?

उर्विल पटेल इस मैच में जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उस समय तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 45 रन बना लिए थे। यहां से उर्विल ने मैदान पर आने के साथ अपनी पारी की पहली 8 गेंदों में छह छक्के जड़ दिए, जिसके साथ ही उन्होंने इसके बाद 13 गेंदों में फिफ्टी पूरी करने के साथ आईपीएल में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उर्विल ने अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद पहले दोनों हाथ जोड़कर ईश्वर को धन्यवाद दिया और फिर जेब से एक पर्ची निकाली जिसमें लिखा था 'यह आपके लिए है पापा।' इसके अलावा उर्विल ने उस पर्ची में गुजराती में भी खास मैसेज लिखा था।

उर्विल ने धोनी को छोड़ा पीछे, रैना का रिकॉर्ड तोड़ने से गए चूक

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में उर्विल पटेल ने अपनी 65 रनों की पारी में 23 गेंदों का सामना किया जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 282.6 का रहा। सीएसके लिए ये आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज का जिसने मैच में कम से कम 20 पारियां खेली हैं दूसरा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रहा है। इस मामले में उर्विल ने जहां धोनी को पीछे छोड़ा जिन्होंने साल 2012 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 255 के स्ट्राइक रेट के साथ 20 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली थी। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर सुरेश रैना है जिन्होंने आईपीएल 2014 के सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अपनी अपनी 87 रनों की पारी में 25 गेंदों का सामना किया था और उनका स्ट्राइक रेट 348 का देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें

उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में फिफ्टी जड़ रचा इतिहास, खेली ऐसी तूफानी पारी की एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

वैभव सूर्यवंशी की मदर्स डे पर इमोशनल पोस्ट हुई वायरल, मां के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल