1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी की मदर्स डे पर इमोशनल पोस्ट हुई वायरल, मां के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

वैभव सूर्यवंशी की मदर्स डे पर इमोशनल पोस्ट हुई वायरल, मां के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 10, 2026 11:54 am IST,  Updated : May 10, 2026 12:18 pm IST

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। इस सीजन वैभव के बल्ले से 11 मैचों में 440 से ज्यादा रन आ चुके हैं।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

Vaibhav Sooryavanshi Instagram Post Viral: IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इस बार मैदान के बाहर भी फैंस का दिल जीत लिया। राजस्थान रॉयल्स के इस 15 साल के युवा स्टार की मदर्स डे पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले वैभव ने अपनी मां के लिए एक भावुक संदेश साझा किया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

वैभव की पोस्ट वायरल

वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- यह आपके लिए है, मां। उनकी इस पोस्ट को फैंस ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया। इस पोस्ट में वैभव ने 2 फोटो शेयर किए हैं। पहले फोटो में वैभव राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में बल्ला पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे फोटो में वह अपनी मां के साथ हैं। राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने खिलाड़ियों का एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें खिलाड़ी अपनी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते नजर आए।

बता दें, IPL 2026 का 52वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम खास ऑल पिंक जर्सी पहनकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरी। यह फ्रेंचाइजी की पिंक प्रॉमिस पहल का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के नेतृत्व में सामाजिक बदलाव और सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है।

मदर्स डे के इस खास मौके पर वैभव ने बल्ले से भी धमाल मचाया। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों में 36 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर लगाया गया उनका छक्का सोशल मीडिया पर छा गया। हालांकि, बाद में सिराज ने उन्हें आउट कर इस रोमांचक मुकाबले का अंत किया।

GT के खिलाफ मैच में छुआ बड़ा मुकाम

15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के सबसे बड़े बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं। उनका औसत 40 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 236.55 का शानदार रहा है। इस सीजन में उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी निकल चुके हैं। इतना ही नहीं, वैभव ने पुरुष T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र और सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 29 पारियों और 514 गेंदों में हासिल की।

यह भी पढ़ें:

राजस्थान पर टूटा राशिद खान का कहर, 4 विकेट लेकर दिग्गजों को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ चहल हैं आगे

Orange Cap की रेस में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, विदेशी गेंदबाज का पर्पल कैप पर कब्जा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल