1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में खेलेंगे 'कोहली' और 'सहवाग', ऑक्शन में मिले इतने लाख रुपए

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में खेलेंगे 'कोहली' और 'सहवाग', ऑक्शन में मिले इतने लाख रुपए

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन में विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को खरीदा गया है। अब दोनों DPL 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे।

Arun Jaitley Stadium stadium delhi- India TV Hindi
Image Source : GETTY दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन खत्म हो चुका है। इसमें विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग नहीं खेलेंगे। बल्कि हम जिन कोहली और सहवाग की बात कर रहे हैं। वह विराट के भतीजे आर्यवीर कोहली और वीरेंद्र के बेटे आर्यवीर सहवाग हैं। इन दोनों के नाम ही आर्यवीर हैं और उनको  दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन में खरीदा गया है।

सहवाग के बेटे को मिले 8 लाख रुपए

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 8 लाख रुपए में खरीदा है। सहवाग के बेटे को लेने के लिए कई टीमों में बिडिंग बॉर भी दिखाई दी और अंत में बाजी सेंट्रल दिल्ली किंग्स के हाथ में लगी। वहीं वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत को ऑक्शन में किसी भी टीम ने भाव नहीं दिया।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने आर्यवीर कोहली को खरीदा

विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने एक लाख रुपए की कीमत में खरीदा है। आर्यवीर कोहली एक लेग स्पिनर हैं और उन्होंने राजकुमार शर्मा से ही कोचिंग ली है, जो विराट कोहली के भी कोच रहे हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने कही ये बात

दिल्ली प्रीमियर लीग के आने वाले सीजन पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मैं इस सीजन का वाकई बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह खिलाड़ियों के लिए बड़े मंच पर चमकने का एक शानदार अवसर है। यह लीग सेलेक्टर्स और फैंस की नजर में छाप छोड़ने का मौका देती है। हमने पिछले साल कुछ बेहतरीन क्रिकेट देखी और मुझे यकीन है कि यह सीजन और भी रोमांचक होगा। 

लीग में सिमरजीत सिंह बने सबसे महंगे खिलाड़ी

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में सिमरजीत सिंह लीग में सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम ने 39 लाख रुपए में खरीदा है। दूसरी तरफ आईपीएल में अपना जलवा बिखेर चुके दिग्वेश राठी को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने अपने साथ 38 लाख रुपए में जोड़ा है।

यह भी पढ़ें:

पृथ्वी शॉ ने आखिरकार उठा ही लिया बड़ा कदम, अपने करियर को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

ये तीन खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मंथ के दावेदार, आईसीसी ने कर​ दिया बड़ा ऐलान

Latest Cricket News