1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीधे स्टंप पर जाकर लगी गेंद, बेल्स में लाइट भी जली; फिर भी बल्लेबाज रहा नॉटआउट; जानें क्यों?

सीधे स्टंप पर जाकर लगी गेंद, बेल्स में लाइट भी जली; फिर भी बल्लेबाज रहा नॉटआउट; जानें क्यों?

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को टी20 एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में श्रीलंका के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

sri lanka vs bangladesh- India TV Hindi
Image Source : @SONYSPORTSNETWK X वानिंदु हसरंगा बांग्लादेश के जेकर अली को गेंद करने के बाद

टी20 एशिया कप 2025 में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 139 रन ही बना पाई। इसके बाद श्रीलंका ने पथुम निसंका की बदौलत टारगेट आसानी से पा लिया। ये टी20 एशिया कप 2025 में श्रीलंकाई टीम की पहली जीत है। वहीं मैच में एक ऐसी घटना हो गई, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

स्टंप पर जाकर लगी गेंद

बांग्लादेश के खिलाफ पारी का 10वां ओवर वानिंदु हसरंगा ने फेंका। इस ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने जेकर अली को फेंकी। यह गेंद सीधे जाकर स्टंप पर लगी और बेल्स की लाइट्स भी जल गईं। लेकिन बल्लेबाज नॉटआउट रहा। क्योंकि बेल्स नीचे नहीं गिरी थीं। इसी कारण से बैट्समैन को अंपायर ने आउट नहीं दिया। श्रीलंकाई गेंदबाज हसरंगा को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ।

गेंद लगने के बाद नहीं गिरी बेल्स

इसके बाद श्रीलंका के एक फील्डर ने बेल को हटाकर देखा की लाइट्स जलती हैं या नहीं। जैकर वानिंदु हसरंगा की गेंद को खेलने के लिए आगे निकल आए थे। लेकिन गेंद उन्हें छकाते हुए निकल गई थी। किस्मत से वह बच गए। इसी अनोखे जीवनदान के बाद जेकर अली ने 34 गेंदों में कुल 41 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल रहे।

पथुम निसंका ने लगाया अर्धशतक

बांग्लादेश की टीम के लिए जेकर अली ने 41 रन और शमीम हुसैन ने 42 रन बनाए। वहीं कप्तान लिटन दास ने 28 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही बांग्लादेश की टीम सम्मानजमक स्कोर तक पहुंच पाई। इसके बाद श्रीलंका के लिए पथुम निसंका ने 50 रन बनाए। वहीं कामिल मिशारा ने 46 रनों की पारी खेली और टारगेट को 14.4 ओवर्स में ही चेज कर लिया।

यह भी पढ़ें:

7 बार की वर्ल्ड कप विजेता टीम को हरा सकता है भारत, इंडियन कैप्टन ने खोल दिया मोर्चा

बांग्लादेश के ओपनर्स ने कटाई नाक, T20I में पहली बार टीम को देखना पड़ा ऐसा दिन

Latest Cricket News