1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 7 बार की वर्ल्ड कप विजेता टीम को हरा सकता है भारत, इंडियन कैप्टन ने खोल दिया मोर्चा

7 बार की वर्ल्ड कप विजेता टीम को हरा सकता है भारत, इंडियन कैप्टन ने खोल दिया मोर्चा

 Published : Sep 13, 2025 09:33 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 09:33 pm IST

भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच पहला वनडे मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। अब इस मैच से पहले ही हरमनप्रीत कौर ने बड़ी बात कही है।

harmanpreet kaur- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : AP

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत की मेजबानी में होना है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। ताकी टीम अपनी तैयारियों को सही से परख सके और टीम संयोजन तलाश सके। अब इससे पहले ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए हुंकार भरी है।

हमने कई फील्ड में किया सुधार: हरमनप्रीत कौर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुरुआती वनडे से पहले कहा कि हम पिछले एक साल से कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हर दिन सुधार दिखा रहे हैं, लेकिन अगर हम ऑस्ट्रेलिया की बात करें, तो उनके पास लंबे समय से एक बहुत अच्छा सेटअप है और वे दमदार क्रिकेट खेलते रहे हैं। अब हम भी उस दौड़ में शामिल हो गए हैं। पिछले डेढ़ साल में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए हर कोई सोच रहा है कि हम उन्हें हरा सकते हैं। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पहले हम इसके लिए कड़ी मेहनत करते थे लेकिन अब हमने कई फील्ड में सुधार देखा है। खासकर फील्डिंग में और फिटनेस में हमने काफी सुधार किया।

ऑस्ट्रेलिया ने 7 बार जीता है वर्ल्ड कप का खिताब

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम 7 बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है। वहीं भारतीय टीम ने अभी तक वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीती है। इस पर हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने दुनिया भर में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है और दबदबा भी बनाया है। एक कप्तान के तौर पर मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि हमारे पास एक अच्छी टीम है और हम उन्हें किसी भी दिन हरा सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और वनडे वर्ल्ड कप के लिए स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा को जगह नहीं मिली है। उनकी जगह प्रतिका रावल पर भरोसा जताया गया है। इसमें कोई शक नहीं है, जब भी शेफाली टीम के साथ होती है तो टीम को जीत दिलाने का एक अलग ही जोश होता है। प्रतिका ने भी हालांकि बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा है। उन्होंने कम समय में अपनी प्रतिभा साबित की है, जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। 

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश के ओपनर्स ने कटाई नाक, T20I में पहली बार टीम को देखना पड़ा ऐसा दिन

भारत के खिलाफ ऐसी होगी पाकिस्तान की Playing 11? कप्तान सलमान इन प्लेयर्स को दे सकते हैं जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल