A
Hindi News खेल क्रिकेट एशिया कप 2025 के बीच में ही भारतीय ऑलराउंडर का बड़ा फैसला, अब जाएगा इंग्लैंड; खेलेगा ये टूर्नामेंट

एशिया कप 2025 के बीच में ही भारतीय ऑलराउंडर का बड़ा फैसला, अब जाएगा इंग्लैंड; खेलेगा ये टूर्नामेंट

भारतीय टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अब इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे। उन्होंने इंग्लैंड में भारत के लिए टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था।

washington sundar- India TV Hindi Image Source : AP वॉशिंगटन सुंदर

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को रिजर्व में जगह मिली है। वह भारतीय टीम की मुख्य स्क्वाड में शामिल नहीं हैं। अब एशिया कप 2025 के बीच में ही उन्होंने हैम्पशायर की टीम से करार किया है और अब वह इंग्लैंड की धरती पर काउंटी चैंपियनशिप में खेलते हुए नजर आएंगे।

काउंटी चैंपियनशिप में दो मैच खेलेंगे सुंदर

हैम्पशायर की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि आपका स्वागत है, वाशिंगटन। भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हमारे आखिरी दो काउंटी चैंपियनशिप मैच के लिए हमारी टीम से जुड़ेंगे। हैम्पशायर ने समरसेट और सरे के खिलाफ अपने मुकाबलों के लिए इस 25 साल के ऑलराउंडर को टीम से जोड़ा है।

हैम्पशायर के क्रिकेट निदेशक जाइल्स वाइट ने उनके अनुबंध पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि काउंटी चैंपियनशिप के लिए वाशिंगटन को क्लब में शामिल कर हमें खुशी हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके लिए शानदार रही। समरसेट और सरे के खिलाफ आने वाले दो मैचों में वह अहम भूमिका निभाएंगे। वाशिंगटन काउंटी क्रिकेट में दूसरी बार खेलेंगे। इससे पहले उन्होंने 2022 में लंकाशायर के लिए चैंपियनशिप और वनडे कप खेला था।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में किया कमाल

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। वह गेंद और बल्ले से प्रभावी साबित हुए थे। वह बेहतरीन गेंदबाजी और धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 47 के औसत से 284 रन बनाए जिसमें ओल्ड ट्रैफर्ड में बनाया गया उनका पहला शतक भी शामिल है और उन्होंने सात विकेट भी लिए। हैम्पशायर ने वॉशिंगटन के तौर पर इस साल दूसरे भारतीय खिलाड़ी से अनुबंध किया है। बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इस सेशन में चैंपियनशिप में टीम के पहले चार मैच में खेले थे।

भारतीय टीम के लिए खेले तीनों फॉर्मेट

वॉशिंगनट सुंदर ने भारतीय टीम के लिए 13 टेस्ट मैचों में कुल 32 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 752 रन भी निकले हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 24 विकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 48 विकेट दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के खिलाफ इस भारतीय खिलाड़ी का होगा पत्ता साफ? इस दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

नेपाल में हुए आंदोलन के बाद हटाया गया ये बड़ा टूर्नामेंट, अचानक हुआ इस फैसले का ऐलान

Latest Cricket News