BAN vs PAK: बांग्लादेश की धरती पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद रिजवान और लिटन दास के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिससे पाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट मैच का माहौल गर्म कर दिया। सिलहट टेस्ट के चौथे दिन दोनों खिलाड़ियों के बीच ऐसी तू-तू मैं-मैं हुई कि खिलाड़ियों और अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना पाकिस्तान की दूसरी पारी के 72वें ओवर के दौरान देखने को मिली, जब रिजवान ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने साइट स्क्रीन के पीछे हो रही हलचल को लेकर शिकायत की। लेकिन बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने रिजवान पर ओवरएक्टिंग करने का आरोप लगा दिया। इस घटना का अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रिजवान और लिटन के बीज मजेदार बहस
इस वायरल वीडियो में लिटन दास बैटिंग कर रहे रिजवान पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। लिटन दास कहते हैं- ये क्या कर रहे हो? जवाब में रिजवान कहते हैं- वो देख, वो खड़ा है। इसके बाद लिटन कहते हैं कि उधर क्या देख रहे हो? इधर बैटिंग करो। इतना सुनते ही रिजवान थोड़ा गर्म हो जाते हैं और कहते हैं कि ये तेरा काम है, मेरा काम है या अंपायर का?
लिटन दास यही नहीं थमते हैं और तंज कसते हुए कहते हैं - फिफ्टी हो गई, अब एक्टिंग शुरू हो जाएगी। यही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि इस ओवरएक्टिंग के 50 पैसे काटेंगे। हालांकि, रिजवान को यह बातें बिल्कुल पसंद नहीं आईं और उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि यह अंपायर का काम है, किसी खिलाड़ी का नहीं। दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तनाव देखने को मिला हो। सीरीज के पहले टेस्ट में भी लिटन दास ने रिजवान को लेकर कुछ कमेंट्स किए थे। स्टंप माइक में उनकी आवाज कैद हुई थी, जिसमें वह कहते सुनाई दिए थे कि रिजवान की पाकिस्तान में खराब छवि है।
पाकिस्तान जीत से अभी भी काफी दूर
मैच की बात करें तो चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 316 रन बना लिए थे। पाकिस्तान को जीत के लिए अभी 121 रन और चाहिए। मोहम्मद रिजवान 134 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें आठ चौके शामिल रहे। उनके साथ साजिद खान 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
यह भी पढ़ें
T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले मेजबान टीम की बढ़ी टेंशन, कप्तान भारत के खिलाफ अहम सीरीज से बाहर
वैभव सूर्यवंशी का जल्द होगा टीम इंडिया में डेब्यू? अगरकर के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कन
Latest Cricket News