1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया से कहां हुई गलती, अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद कही ऐसी बात

दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया से कहां हुई गलती, अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद कही ऐसी बात

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच में 67 रन बनाए लेकिन टीम इंडिया को वहां हार का सामना करना पड़ा।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
Image Source : AP अभिषेक शर्मा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में उन्होंने 37 गेंदों में 8 चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन बनाए लेकिन फिर भी भारतीय टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। अभिषेक शर्मा के बाद इस मुकाबले में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हर्षित राणा थे। बाकी के भारतीय बल्लेबाज इस मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। वहीं मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस मुकाबले में उनकी टीम से कहां गलती हुई।

अभिषेक शर्मा ने की ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ

अभिषेक शर्मा पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को तेज गति और उछाल का अंदाजा था लेकिन फिर भी वे इस बात से हैरान थे कि घरेलू गेंदबाजों ने दूसरे मैच में परिस्थितियों का कितना प्रभावी ढंग से फायदा उठाया। अभिषेक ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चुनौती यह है कि मेरी तरह कई खिलाड़ियों का यहां यह पहला दौरा है। हमें अतिरिक्त उछाल और गति के बारे में पता था, लेकिन फिर भी उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की, उसने हमें हैरान कर दिया।

हमें अपने प्लान में बदलाव करना पड़ा- अभिषेक शर्मा

उन्होंने आगे कहा कि वे अपनी लाइन एंव लेंथ में बहुत अनुशासित थे और इसका श्रेय उन्हें जाता है। अभिषेक ने आगे कहा कि जैसे ही विकेट जल्दी गिरने लगे टीम की प्लान में बदलाव करना पड़ा। हमारा प्लान शुरुआत में दबदबा बनाने का था, लेकिन यह हमारे लिए थोड़ा अप्रत्याशित था। जब आपके सामने विकेट गिर रहे हों, तो बल्लेबाज चाहे कोई भी हो, आपको टीम के लिए खेलना ही होता है। विकेट मुश्किल था, शॉट लगाना आसान नहीं था।

अभिषेक शर्मा ने की हर्षित राणा की तारीफ

अभिषेक ने इस दौरान हर्षित राणा की भी तारीफ की। हर्षित और अभिषेक के बीच छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई थी। अभिषेक ने कहा कि मुझे पता था कि हर्षित बल्लेबाजी कर सकता है। वह नेट्स में मेरी गेंदों पर कई छक्के लगाता है। उसने मुझसे कहा कि थोड़ा सामान्य खेलते हैं। और इससे मदद मिली। दाएं बाएं संयोजन ने अच्छा काम किया। इसलिए वह बल्लेबाजी क्रम में शिवम दुबे से पहले ऊपर आया।

ये भी पढ़ें

ICC Rankings: टीम इंडिया की कुर्सी पर मंडराया खतरा, दूसरा मैच हारते ही बदली रेटिंग

युजवेंद्र चहल से आगे निकले जसप्रीत बुमराह, अब सिर्फ एक खिलाड़ी है उनसे आगे

Latest Cricket News