A
Hindi News खेल क्रिकेट ODI सीरीज के बीच स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, धाकड़ स्पिनर की टीम में एंट्री

ODI सीरीज के बीच स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, धाकड़ स्पिनर की टीम में एंट्री

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही ODI सीरीज के बीच बड़ी खबर आई है। वेस्टइंडीज ने धाकड़ स्पिनर को अपने स्क्वॉड में जोड़ा है।

WI- India TV Hindi Image Source : AP वेस्टइंडीज

WI vs BAN: वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर अकील होसैन बांग्लादेश के खिलाफ जारी तीन मैचों की ODI सीरीज में टीम से जुड़ने जा रहे हैं। टीम के सूत्रों के अनुसार, होसैन 20 अक्टूबर की रात तक ढाका पहुंचकर टीम के साथ जुड़ जाएंगे। वेस्टइंडीज टीम ने पहला ODI 74 रन से गंवाया था और अब दूसरे मुकाबले से पहले वह अपनी गेंदबाजी को मजबूत करना चाहती है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कि अकील के आज रात टीम से जुड़ने की उम्मीद है। इससे पहले BCB ने भी अपनी टीम में बाएं हाथ के स्पिनर नासुम अहमद को शामिल किया था, जो शेरे-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले ODI में स्पिनरों के प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद किया गया फैसला था।

24 साल के तेज गेंदबाज रेमन सिमंड्स को भी ODI टीम में पहली बार शामिल किया गया है। उन्होंने इससे पहले दो T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेसन होल्डर 21 अक्टूबर को टीम में शामिल होंगे और उनके T20 इंटरनेशनल मैचों में खेलने की उम्मीद है। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश ODI सीरीज के बाद तीन मुकाबलों की T20 सीरीज में आमने-सामने होंगे। तीनों मैच चटगांव में 27 से 31 अक्टूबर तक खेले जाएंगे।

पहले मैच में दिखा स्पिनर्स का दबदबा

पहले मुकाबले में दोनों टीमों के स्पिनरों ने धीमी और टर्निंग पिच पर शानदार गेंदबाजी की। वेस्टइंडीज के खारी पियरे ने 10 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि रॉस्टन चेज ने दो विकेट हासिल किए। वहीं, रिशाद होसैन और तनवीर इस्लाम ने आठ विकेट लेकर बांग्लादेश की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

बांग्लादेश की ODI टीम: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, सौम्य सरकार, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, महिदुल इस्लाम अंकोन, जाकेर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, रिशाद हुसैन, तानवीर इस्लाम, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब, हसन महमूद, नासुम अहमद।

वेस्टइंडीज की ODI टीम: शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), एलिक अथानाजे, एकीम अगस्टे, जेडीया ब्लेड्स, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू (विकेटकीपर), शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, खारी पियरे, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसैन।

यह भी पढ़ें

'उनके लिए फॉर्म बस एक शब्द है', विराट को लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी ने दिया ऐसा बयान

बेकार गई हरमनप्रीत और मंधाना की पारी, भारत ने गंवाया जीता हुआ मैच, इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में मारी एंट्र

Latest Cricket News