A
Hindi News खेल क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले इस टीम के साथ टी-20 सीरीज खेलेगी अफगानिस्तान, शेड्यूल आया सामने

वर्ल्ड कप से पहले इस टीम के साथ टी-20 सीरीज खेलेगी अफगानिस्तान, शेड्यूल आया सामने

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच अगले साल जनवरी में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम होने वाली है।

Afghanistan Cricket Team- India TV Hindi Image Source : PTI अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच अगले साल शारजाह में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के जरिए दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी करेंगी, जो फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। इस सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। सीरीज के सभी मुकाबले शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे।

क्रिकेट वेस्टइंडीज के डायरेक्टर ने दिया बड़ा बयान

क्रिकेट वेस्टइंडीज के क्रिकेट निदेशक माइल्स बास्कोम्बे ने कहा कि यह सीरीज टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हमारी तैयारी के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगी। उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में मजबूत प्रतिद्वंदियों का सामना करने से हमें अपने कॉम्बिनेशन और रणनीति को बेहतर करने में मदद मिलेगी। इस सीरीज में खेलने से हमारे खिलाड़ियों को भारत और श्रीलंका जैसी पिचों पर आत्मविश्वास बढ़ाने का मौका भी देगा।

पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने किया था शानदार प्रदर्शन

वेस्टइंडीज ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी की थी। उस वर्ल्ड कप में विंडीज की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन नॉकआउट में जगह नहीं बना पाए थे। वहीं अफगानिस्तान की टीम पिछली टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ आठ टी20 मैच खेले हैं, जहां वेस्टइंडीज ने 5 मैच जीते हैं वहीं अफगानिस्तान 3 मैच जीतने में कामयाब रहा है। इस टी-20 सीरीज के मैच 19, 21 और 22 जनवरी को शारजाह में खेले जाएंगे।

अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी-20 मैच: 19 जनवरी- शारजाह क्रिकेट ग्राउंड
दूसरा टी-20 मैच: 21 जनवरी- शारजाह क्रिकेट ग्राउंड
तीसर टी-20 मैच: 22 जनवरी- शारजाह क्रिकेट ग्राउंड

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना हमारी टीम के लिए काफी फायदेमंद होगा। इस सीरीज से अपनी टीम को अंतिम रूप देने और भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी मेगा इवेंट के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें

मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ेंगे जसप्रीत बुमराह, बस करना होगा छोटा सा काम

दिल्ली में विस्फोट के बाद अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, लिया गया बड़ा फैसला

Latest Cricket News