1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली में विस्फोट के बाद अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, लिया गया बड़ा फैसला

दिल्ली में विस्फोट के बाद अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, लिया गया बड़ा फैसला

 Published : Nov 10, 2025 11:55 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 11:55 pm IST

दिल्ली में ही रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अब स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाएगी। यह स्टेडियम लाल किला से कुछ ही किलोमीटर दूर है।

Arun Jaitley Stadium- India TV Hindi
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम Image Source : PTI

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक i-20 कार में भीषण धमाका हुआ। यह धमाका शाम में करीब 7 बजे हुआ और उस समय आसपास काफी भीड़ी थी। जिस कार में ब्लास्ट हुआ उसके  पीछे ही एक ऑटो चल रहा था। उस ऑटो के भी परखच्चे उड़ गए। हालांकि, ड्राइवर सुरक्षित है। धमाके के बाद ही पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली में ही रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अब स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाएगी। यह स्टेडियम लाल किला से कुछ ही किलोमीटर दूर है। 

सचिव शर्मा ने दिया अपडेट

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव अशोक शर्मा ने सोमवार को ‘पीटीआई’ को बताया कि दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के अंतिम दिन अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। मैं दिल्ली पुलिस अधिकारियों से संपर्क करूंगा और उनसे स्टेडियम परिसर के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करने का अनुरोध करूंगा।

कार के मलिक को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने उस कार के मालिक को हिरासत में लिया है जिसमें सोमवार शाम लाल किले के पास विस्फोट हुआ था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए थे। पुलिस ने कार के मालिक, मोहम्मद सलमान को हरियाणा के गुरुग्राम से हिरासत में लिया है। अधिकारी ने बताया कि सलमान ने अपनी कार ओखला के एक व्यक्ति को बेची थी। कार उसके नाम पर पंजीकृत थी और उस पर हरियाणा की पंजीकरण संख्या थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को मोहम्मद सलमान को हिरासत में लिया और उससे कार के बारे में पूछताछ कर रही है। उसने इसे ओखला में देवेंद्र नाम के एक व्यक्ति को बेच दिया था। बाद में, गाड़ी फिर से अंबाला में किसी को बेच दी गई और पुलिस उन लोगों का पता लगा रही है। अधिकारी ने कहा कि विस्फोट एक चलती हुंडई आई20 कार में हुआ जिसमें तीन लोग बैठे थे। हमें घायलों के शरीर में कोई छर्रा या छेद नहीं मिला है, जो बम विस्फोट में असामान्य है। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

तगड़ा झटका! स्टार खिलाड़ी T20I सीरीज से हुआ बाहर, रिप्लेसमेंट की भी हुई घोषणा

पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इस टीम ने किया स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल