1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इस टीम ने किया स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली जगह

पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इस टीम ने किया स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली जगह

 Published : Nov 10, 2025 09:25 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 09:28 pm IST

Zimbabwe Team: ट्राई सीरीज 2025 के लिए जिम्बाब्वे ने अपने टी20 स्क्वाड की घोषणा कर दी है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को मौका दिया गया है।

sikandar raza- India TV Hindi
सिकंदर रजा Image Source : AP

पाकिस्तान में नवंबर के महीने में ट्राई सीरीज खेली जाएगी। इसमें तीन टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। अब इस ट्राई सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी सिकंदर रजा को सौंपी गई है। वहीं ब्लेसिंग मुजराबानी चोटिल होने की वजह से स्क्वाड का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

ब्लेसिंग मुजराबानी हुए बाहर

ब्लेसिंग मुजराबानी अभी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों में भी नहीं खेल पाए थे। लेकिन पहले टी20 मैच में उन्होंने 41 रन देकर दो विकेट झटके थे। अब पीठ की चोट की कारण उन्हें बाहर होना पड़ा है। मुजराबानी की जगह न्यूमैन न्यामहुरी को स्क्वाड में चांस दिया गया है। न्यूमैन ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। वह चार टेस्ट और चार वनडे मैच खेल चुके हैं।

सिकंदर रजा के पास है काफी अनुभव

जिम्बाब्वे की टीम में ब्रेंडन टेलर, सिकंदर रजा,  ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर जैसे प्लेयर्स को मौका मिला है। वेलिंगटन मसाकाद्जा को भी टीम में शामिल किया गया है। रजा के पास टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव है और वह बेहतरीन बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी में माहिर हैं। उन्होंने 123 T20I क्रिकेट में 2742 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। वह 99 विकेट भी हासिल कर चुके हैं।

पाकिस्तान से होगा जिम्बाब्वे का पहला मुकाबला

जिम्बाब्वे की टीम ट्राई सीरीज में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 17 नवंबर को खेलेगी। इसके बाद इसी ग्राउंड पर उसका सामना श्रीलंकाई क्रिकेट टीम से 19 नवंबर को होगा। फिर लाहौर के मैदान पर 23 नवंबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा। वहीं 25 नवंबर को उसका सामना श्रीलंकाई टीम से होगा।

T20I ट्राई सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम: 

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, तदिवानाशे मारुमानी, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, ब्रेंडन टेलर

यह भी पढ़ें:

पहले वनडे मैच में पाकिस्तान की कैसी होगी Playing 11, कप्तान शाहीन इन प्लेयर्स को देंगे मौका?

अर्शदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया से वापस आते ही खरीदी मर्सिडीज कार, इतने करोड़ रुपए हो गए खर्च

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल