1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तगड़ा झटका! स्टार खिलाड़ी T20I सीरीज से हुआ बाहर, रिप्लेसमेंट की भी हुई घोषणा

तगड़ा झटका! स्टार खिलाड़ी T20I सीरीज से हुआ बाहर, रिप्लेसमेंट की भी हुई घोषणा

 Written By: Govind Singh
 Published : Nov 10, 2025 11:31 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 11:31 pm IST

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले ही आयरलैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जब उसका एक स्टार खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से बाहर हो गया है।

ross adair- India TV Hindi
रॉस अडायर Image Source : AP

आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच पहले दो टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। लेकिन अब आयरलैंड की टीम को सीरीज शुरू होने से पहले ही तगड़ा झटका लगा है, जब ओपनर बल्लेबाज रॉस अडायर घुटने की हड्डी में खिंचाव के कारण बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी किया गया है।

जॉर्डन नील को मिला मौका

चोटिल रॉस अडायर की जगह आयरलैंड की टीम में जॉर्डन नील को मौका मिला है। दूसरी तरफ रॉस अच्छी लय में चल रहे थे और उनके बाहर से आयरलैंड की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 58 गेंदों में यादगार शतक बनाया था, हाल के महीनों में चोटों से जूझ रहे हैं। इस साल उन्होंने उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 48 और इंग्लैंड के खिलाफ 26 और 33 रन बनाए थे। अब उनकी वापसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ही होने की संभावना है।

सेलेक्टर ने कही ये बात

आयरलैंड के नेशनल सेलेक्टर एंड्रयू व्हाइट ने कहा कि बांग्लादेश दौरे से ठीक पहले रॉस को खोना बेहद खराब है। 2025 में मिले कुछ मौकों पर उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा किया है और हम बांग्लादेश के खिलाफ उनका प्रदर्शन देखने के लिए उत्सुक थे। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के दौरान हम कुछ संयोजनों पर विचार करने के लिए उत्सुक हैं। जॉर्डन नील टी20 इंटरनेशनल टीम का हिस्सा बने रहेंगे। हमारे पास ऐसे प्लेयर हैं, जो टॉप ऑर्डर में अच्छा कर सकते हैं।

27 नवंबर को दोनों टीमों के बीच होगा पहला टी20 मैच

आयरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ पहला टी20 मैच चटगांव के मैदान पर 27 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 इस ग्राउंड पर 29 नवंबर को होगा। फिर सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच 2 दिसंबर को ढाका के शेर-ए बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इस टीम ने किया स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली जगह

पहले वनडे मैच में पाकिस्तान की कैसी होगी Playing 11, कप्तान शाहीन इन प्लेयर्स को देंगे मौका?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल