A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी ने टीम इंडिया की तारीफों के बांधे पुल, कहा - भारत क्रिकेट को अलग स्तर पर ले गया

वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी ने टीम इंडिया की तारीफों के बांधे पुल, कहा - भारत क्रिकेट को अलग स्तर पर ले गया

भारतीय टीम ने जिस तरह से लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है उसकी चर्चा हर जगह देखने को मिल रही है। वहीं अब टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर दिग्गज खिलाड़ी विव रिचर्ड्स ने भी उनकी तारीफ की है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते हुए उसे अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले ही टीम इंडिया को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम अपने घर पर और लगातार 2 बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सका था। ऐसे में भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीतने के साथ नया इतिहास भी रचने का काम किया। टीम इंडिया ने जिस तरह से पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल दिखाया उसको लेकर सभी जगह चर्चा भी देखने को मिल रही है और उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है। अब इस लिस्ट में दिग्गज खिलाड़ी और वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रह चूके विव रिचर्ड्स का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्होंने भारतीय टीम के खेल को लेकर उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।

भारत ने खेल को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है

टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में सामना न्यूजीलैंड से हुआ था और उसे वह एकतरफा 96 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रहे। वेस्टइंडीज टीम के पूर्व खिलाड़ी विव रिचर्ड्स ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा है कि मेरी राय में भारत ने खेल को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है, खासकर वनडे और टी20 में यह फैंस के लिए एक शानदार तोहफा है, जो खेल के लिए जुनून रखते हैं और इसे बहुत प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि इसी प्यार और जुनून की वजह से और जिस देश में यह खेला जाता है और उसकी वजह से ऐसा हुआ है।

राष्ट्रमंडल देशों में क्रिकेट बहुत ज्यादा खेला जाता है

विव रिचर्ड्स जो इस हफ्ते लंदन में थे वहां पर वह नवंबर में अपने देश एंटीगा और बारबुडा में होने वाली कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग के आधिकारिक दूत के तौर पर नई भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि राष्ट्रमंडल देशों में क्रिकेट बहुत ज्यादा खेला जाता है। इन चीजों के लिए हम इस इलाके में मशहूर हैं। हमने पहला वर्ल्ड कप साल 1975 में जीता था और अगला साल 1979 में, जिसके बाद आज हम वेस्टइंडीज जहां भी हैं, इसमें क्रिकेट की बहुत बड़ी भूमिका है। जो लोग पहले वेस्टइंडीज टीम के फैन रहे होंगे, उन्हें हमारे शानदार पल जरूर याद होंगे। ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका वे इंतजार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान, 28 मार्च को पहला मुकाबला, चैंपियन RCB का किससे होगा मैच

पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर आया कोच हेसन का बड़ा बयान, टीम की पोल खोलकर रख दी

Latest Cricket News