A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, घरेलू टूर्नामेंट में खेलने का किया फैसला

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, घरेलू टूर्नामेंट में खेलने का किया फैसला

वेस्टइंडीज के स्टार टी20 बल्लेबाज एविन लुईस ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। लेकिन अब उन्होंने अपना ये फैसला वापस ले लिया है।

Evin Lewis- India TV Hindi
Image Source : AP एविन लुईस

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज एविन लुईस ने 34 की उम्र में इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ने लिया था। उन्हें जब टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुना गया उसके बाद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया था। लेकिन उसके दो महीने बाद ही लुईस ने अपने रिटायरमेंट के फैसले से यू टर्न ने ले लिया है। वह वेस्टइंडीज के लिए कोई लिमिटेड ओवर सीरीज नहीं खेलने वाले हैं बल्कि उन्होंने रिटायरमेंट वापस वेस्टइंडीज के घरेलू फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट रीजनल फोर-डे कॉम्पिटिशन के लिए त्रिनिदाद की टीम में खेलने के लिए लिया है।

9 साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करेंगे एविन लुईस

लुइस ने खुद को इस रीजनल फोर-डे कॉम्पिटिशन के लिए खुद को उपलबध बताया है। अगर लुईस इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हैं तो वह 9 साल के बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करेंगे। रेड बॉल फॉर्मेट में उन्होंने अपना आखिरी मैच 2017 में खेला था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लुइस ने अब तक अपने करियर में 22 मैचों में 30.72 की औसत से 1,229 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एकमात्र शतक जैमेका के खिलाफ आया था। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि वह वेस्टइंडीज के लिए अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है।

त्रिनिदाद के कोच ने लुईस को लेकर दिया बड़ा बयान

त्रिनिदाद के कोच रायद एमरिट ने कहा कि एविन लुईस ने खुद को नेशनल टीम के लिए उपलब्ध कराया है। वह एक और खिलाड़ी है जो रन बना रहे हैं और हमारे लिए अच्छा संकेत है। कूपर, पिछले साल हमारे बल्लेबाजों के मुख्य खिलाड़ियों में से एक थे। यह एक अच्छा सिरदर्द है। यह कोई राज नहीं है कि किसी को बाहर रखा जाएगा। यह सिलेक्टर्स के लिए एक मुश्किल फैसला होगा, लेकिन यह एक ऐसा फैसला है जो हमें करना है। लुईस की जेरेमी सोलोजानो, जेड गूली, आमिर जंगू, जेसन मोहम्मद और नवीन बिदाईसी जैसे खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा होगी।

इंटरनेशनल क्रिकेट में एविन लुईस के आंकड़े

लुईस वेस्टइंडीज के व्हाइट बॉल फॉर्मेट के काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने देश के लिए अब तक 70 वनडे और 67 T20I मैच खेले हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 114 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 36.75 के औसत से 2279 रन बनाए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में लुईस के बल्ले से 152.07 के स्ट्राइक रेट से 1799 रन आए हैं। लेकिन हैरानी वाली बात ये रही कि उन्हें वेस्टइंडीज के लिए कभी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें

IPL 2026 में कौन तोड़ेगा विराट के 973 रन वाला रिकॉर्ड? RCB के खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

लाहौर वर्सेस हैदराबाद मैच में पाकिस्तान की पिटी भद्द, जर्सी का उतरा रंग, बॉल भी हो गया पिंक

Latest Cricket News