1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोटिल होकर बीच टूर्नामेंट से हुई थी बाहर, अब इस तरह से प्रतिका रावल ने मनाया टीम इंडिया के साथ जीत का जश्न

चोटिल होकर बीच टूर्नामेंट से हुई थी बाहर, अब इस तरह से प्रतिका रावल ने मनाया टीम इंडिया के साथ जीत का जश्न

टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल चोट की वजह से महिला वनडे वर्ल्ड कप के बीच से बाहर हो गई थी। उनकी जगह शैफाली वर्मा को टीम में शामिल किया था।

pratika rawal- India TV Hindi
Image Source : AP/ANI प्रतिका रावल

Pratika Rawal Reaction: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी और फैंस इसका जश्न मना रहे हैं। इस बीच भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाने के लिए मैदान पर पहुंची थी। आपको बता दें कि प्रतिका चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। लेकिन वह फाइनल मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए पहुंची थी।

टीम के साथ जीत सेलिब्रेट करती हुई नजर आईं प्रतिका रावल

इस मैच में जैसे ही साउथ अफ्रीका का 10वां विकेट गिरा वैसे ही टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाने के लिए दौड़ते हुए नजर आए। इस दौरान प्रतिका रावल जो व्हील चेयर पर बैठी हुई थी वो भी वहां खड़े होकर टीम के साथ इस जीत को सेलिब्रेट किया। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रतिका रावल का जश्न मनाने का फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रतिका रावल ने इस वर्ल्ड कप में किया था शानदार प्रदर्शन

प्रतिका रावल का यह वर्ल्ड कप उनके करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन टूर्नामेंट साबित होता हुआ नजर आ रहा था। उन्होंने 6 पारियों में 51.33 के औसत से 308 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक फिफ्टी शामिल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपना पहला वर्ल्ड कप शतक लगाया था। लेकिन भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए लीग मुकाबले के दौरान प्रतिका रावल फील्डिंग करते समय चोटिल हो गईं थी। इसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

टीम इंडिया की जीत पर प्रतिका रावल ने क्या कहा?

टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद प्रतिका रावल ने कहा कि मैं अपनी फीलिंग बयां नहीं कर सकती। इस भावना को बयां करने के लिए शब्‍द नहीं हैं। मेरे कंधें पर यह तिरंगा है, इसके काफी मायने हैं और यहां टीम के साथ होना शानदार महसूस हो रहा है। चोट तो खेल का हिस्‍सा हैं। बहुत खुश हूं कि इस टीम का हिस्‍सा हूं। मैं इस टीम से बहुत प्‍यार करती हूं। उन्‍होंने आगे कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि हमने खिताब जीता। हम पहली टीम है, जिसने लंबे समय बाद वर्ल्‍ड कप जीता। स्‍टेडियम में आए फैंस इस जीत के हकदार हैं।

यह भी पढ़ें

दीप्ति शर्मा ने वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाली बनीं पहली खिलाड़ी

टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब किया अपने नाम

Latest Cricket News