1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दीप्ति शर्मा ने वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाली बनीं पहली खिलाड़ी

दीप्ति शर्मा ने वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाली बनीं पहली खिलाड़ी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 02, 2025 09:12 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 09:12 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दीप्ति शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया। इस मुकाबले में उन्होंने 58 गेंदों में 58 रन बनाए।

Deepti Sharma- India TV Hindi
दीप्ति शर्मा Image Source : GETTY

Deepti Sharma Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 2025 का फाइनल मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करने हुए अफ्रीकी टीम के सामने 299 रन का टारगेट रखा। भारत के तरफ से इस मैच में सबसे पहले सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने अर्धशतक लगाया। उसके बाद मिडिल ऑर्डर में दीप्ति शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वह 58 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुईं।

दीप्ति शर्मा के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

दीप्ति शर्मा ने इस मैच में 58 रन की पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह महिला वनडे वर्ल्ड कप के एक सत्र में 200 से ज्यादा रन और 15 से ज्यादा विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं हैं। इससे पहले यह कारनामा वर्ल्ड कप के एक एडिशन में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया है। इसके अलावा वह एक वर्ल्ड कप में नंबर पांच या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए तीन बार 50+ रनों की पारी खेलने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गई हैं। उनसे पहले ये कारनामा हरमनप्रीत कौर ने 2022 में किया था। वहीं एश्ले गार्डनर ने 2025 में 3 बार 50+ रनों की पारी खेली थी।

भारत के लिए दीप्ति शर्मा और शैफाली वर्मा ने लगाया अर्धशतक

फाइनल मैच में दीप्ति शर्मा नंबर 5 पर बैटिंग करने के लिए उतरी थी। चौथे विकेट के लिए दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर के बीच 52 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। उसके बाद उन्होंने अमनजोत कौर के साथ 22 और ऋचा घोष के साथ 47 रन की पार्टनरशिप की। उनकी इसी पार्टनरशिप के बदौलत टीम इंडिया 50 ओवर में 298 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। भारत की तरफ से इस मैच में शैफाली वर्मा ने 87 और स्मृति मंधाना ने 45 रन की पारी खेली। शैफाली वर्मा के पास इस मैच में शतक लगाने का मौका था लेकिन वह 13 रन से दूर रह गईं।

वनडे फॉर्मेट में कैसा रहा है दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन?

दीप्ति शर्मा की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही वनडे करियर का आगाज किया था। वह अब तक 121 मैचों की 103 पारियों में 37.01 की औसत के साथ 2739 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 18 अर्धशतक के साथ 1 शतक देखने को मिले हैं। वहीं बॉलिंग में उन्होंने 119 पारियों में 27.95 की औसत के साथ कुल 157 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/20 का है।

यह भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने 7 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, बन गए इस मामले में नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी

शैफाली ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में बल्ले से किया बड़ा कारनामा, तोड़ दिया 8 साल पुराना रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल