1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कब और किस टीम के खिलाफ हरमनप्रीत कौर खेलेंगी अगला मैच, यहां देखें टीम इंडिया का शेड्यूल

कब और किस टीम के खिलाफ हरमनप्रीत कौर खेलेंगी अगला मैच, यहां देखें टीम इंडिया का शेड्यूल

भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को खेले गए फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस मैच में उन्होंने 52 रन से जीत दर्ज की।

Team India- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय महिला टीम

Team India Women Schedule: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने 52 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के प्लेयर्स ने जबरदस्त खेल दिखाया। अंत में वह ट्रॉफी भी जीतने में कामयाब रहे। इस जीत के बाद अब भारतीय फैंस के मन में एक सवाल ये है कि भारतीय महिला टीम अब अपना अगला मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेलेगी।

2026 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम

आपको बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद अब भारतीय महिला टीम को लंबा ब्रेक मिला है। हरमनप्रीत और उनकी टीम को अगला मैच अब फरवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। उस समय टीम इंडिया ऑलफॉर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज, तीन वनडे मैचों की सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। इस दौरे पर सबसे पहले टी-20 सीरीज खेली जाएगी और उसके बाद वनडे और टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

टी-20 सीरीज से होगी दौरे की शुरुआत

टी-20 सीरीज की शुरुआत 15 फरवरी से होगी। सीरीज का पहला मैच सिडनी में खेला जाएगा। दूसरा मैच 19 फरवरी को कैनबेरा में और तीसरा मैच 21 फरवरी को एडिलेड में खेला जाएगा। वनडे सीरीज की बात करें तो वहां पहला मैच ब्रिस्बेन में 24 फरवरी को होगा। दूसरा मुकाबला 27 फरवरी और अंतिम मैच 01 मार्च को होबार्ट में खेला जाएगा। वहीं एकमात्र टेस्ट मैच का आयोजन 6 मार्च से पर्थ में होगा।

जून में खेला जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप

इसके बाद भारतीय महिला टीम मई में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। यह सीरीज 28 मई से 2 जून तक खेली जाएगी। इसके बाद इंग्लैंड में ही टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। जहां भारतीय टीम का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

दो बार के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को LSG ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया अपनी फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम का साथ छोड़ देगा ये कोच, बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

Latest Cricket News