1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दो बार के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को LSG ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया अपनी फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड

दो बार के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को LSG ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया अपनी फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 03, 2025 08:13 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 08:15 pm IST

IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी एक बड़ा फैसला लेने वाली है। वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कोच टॉम मूडी को एक अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

Tom Moody- India TV Hindi
टॉम मूडी Image Source : X@VIKAS662005

IPL 2026 सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा कदम उठाने वाली है। फ्रेंचाइजी वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सम्मानित दिग्गज प्लेयर और कोच में से एक, टॉम मूडी को अपना ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त करने वाली है। जानकारी के मुताबिक मूडी RPSG ग्रुप की सभी फ्रैंचाइजीयों के क्रिकेट संचालन की देखरेख करेंगे, जिसमें आईपीएल में एलएसजी, SA20 में डरबन सुपर जायंट्स और द हंड्रेड में उनकी मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स की टीम शामिल है। हालांकि इसको लेकर लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

SRH को बनाया था चैंपियन

टॉम मूडी ने पिछले दो दशकों में बतौर कोच कई टीमों के साथ काम किया है और उनको चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में उन्होंने इस साल की शुरुआत में ओवल इनविंसिबल्स को लगातार तीसरा हंड्रेड खिताब दिलाया। इससे पहले उनके कार्यकाल में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20156 में आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया था। वह 2013 से 2019 तक सनराइजर्स हैदराबाद के कोच रहे थे। उसके बाद इसी फ्रेंचाइजी ने 2021 में उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया था।

ऑस्ट्रेलिया के लिए दो वर्ल्ड कप जीत चुके हैं टॉम मूडी

आपको बता दें कि बतौर खिलाड़ी भी टॉम मूडी का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक थे। उन्होंने 1987 और 1999 में ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप जीतने अहम भूमिका निभाई थी। वह 2005-2007 तक श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच थे।  उनके कार्यकाल में श्रीलंका की टीम 2007 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रही थी लेकिन फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

पिछले दो आईपीएल सीजन में LSG का प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो अपने पहले दो IPL सीजन (2022 और 2023) में प्लेऑफ तक पहुंचने के बाद LSG पिछले दो सीजन में प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई है। 2025 आईपीएल में लखनऊ की टीम 14 मैचों में छह जीत के साथ सातवें स्थान पर रही थी। अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर खेले गए सात मैचों में से टीम ने सिर्फ दो मैच पाई थी।

यह भी पढ़ें

ऋचा घोष ने वर्ल्ड कप में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में कर ली दो दिग्गजों की बराबरी

ICC Rankings: वर्ल्ड कप जीत के बाद कैसी है टीम इंडिया की रैंकिंग, ये टीमें अभी भी आगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल