A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कही दिल की बात, बोले- मैं हमेशा 120% देने की कोशिश करता हूं

विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कही दिल की बात, बोले- मैं हमेशा 120% देने की कोशिश करता हूं

Virat Kohli: IPL 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी में विराट ने पांच चौके और पांच छक्के लगाए।

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : PTI विराट कोहली

Virat Kohli Statement: विराट कोहली ने IPL 2026 के पहले ही मैच में बल्ले से कमाल कर दिया। SRH के खिलाफ मैच में विराट ने RCB के लिए एक मैच विनिंग पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन की पारी खेली और RCB की जीत में अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद इस पारी को लेकर बात की। विराट ने बताया कि ब्रेक से उन्हें तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली। आपको बता दें कि विराट इस मुकाबले में फिल साल्ट के साथ ओपनिंग करने उतरे थे और अंत तक नाबाद रहे।

SRH के खिलाफ शानदार पारी खेलने को लेकर विराट ने क्या कहा?

SRH के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने कहा कि वापिस यहां आकर अच्छा लग रहा है। आखिरी मैच मैंने पिछले साल आईपीएल फाइनल खेला था लेकिन हाल ही में वनडे सीरीज में जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मुझे लय हासिल करने में मदद मिली। मैं वह शॉट्स नहीं खेल रहा था जो आम तौर पर नहीं खेलता। मुझे पता है कि मैं अच्छी फॉर्म में हूं और मैने फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है तो प्रदर्शन अच्छा ही रहेगा। हमारे पास अच्छी शुरुआत का मौका था और हमने वही किया।

सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलने पर विराट ने दिया बड़ा बयान

इस दौरान विराट कोहली से एक ही फॉर्मेट में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से जिस तरह का शेड्यूल रहा है और हमने जितनी क्रिकेट खेली है, मेरे लिए तैयारी की कमी की बजाय जरूरत से ज्यादा खेलने का थकान का जोखिम अधिक रहा है। इसलिए मुझे इन ब्रेक से तरोताजा होकर लौटने में काफी मदद मिली।

मैं हमेशा 120% देने की कोशिश करता हूं- विराट कोहली

विराट ने आगे कहा कि जब भी मैं खेलने आता हूं तो कोशिश करता हूं कि अपना 120 प्रतिशत दूं। मैं कभी तैयारी के बिना नहीं आता। एक्स्ट्रा ब्रेक से मुझे मानसिक रूप से तरोताजा होने में मदद मिली। अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा होकर खेलते हैं तो टीम के लिए योगदान दे सकते हैं और यही हर खिलाड़ी करना चाहता है। RCB ने इस सीजन अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। अब उनका अगला मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

यह भी पढ़ें

VIDEO: विराट कोहली ने टपकाया आसान कैच, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हो गया वायरल

VIDEO: ये कैच नहीं बवाल है, फिल साल्ट मैदान पर बन गए बाज; आरसीबी के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

Latest Cricket News