1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: ये कैच नहीं बवाल है, फिल साल्ट मैदान पर बन गए बाज; आरसीबी के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

VIDEO: ये कैच नहीं बवाल है, फिल साल्ट मैदान पर बन गए बाज; आरसीबी के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 28, 2026 10:18 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 10:27 pm IST

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने के साथ आरसीबी टीम के खिलाड़ी फिल साल्ट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में ईशान किशन का एक हाथ से ऐसा कैच लपका कि सभी हैरान रह गए।

फिल साल्ट- India TV Hindi
फिल साल्ट Image Source : PTI

आईपीएल 2026 सीजन का पहला मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का स्कोर बनाया। हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन के बल्ले का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 80 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी पारी को खत्म करने में आरसीबी के फिल साल्ट ने अहम भूमिका अदा की जिन्होंने ऐसा अविश्वसनीय कैच पकड़ा जिसे देख सभी हैरान रह गए।

साल्ट ने बाज की तरह मारा झपटा और लपका कैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 29 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद ईशान किशन ने एक छोर से पारी को ना सिर्फ संभाला बल्कि स्कोर को भी तेजी के साथ आगे बढ़ाया। एक समय जब लग रहा था कि ईशान इस मैच में अपना शतक भी पूरा करेंगे, उसी दौरान उन्होंने 16वें ओवर की आखिरी गेंद जो आरसीबी की तरफ से अभिनंदन सिंह ने फेंकी थी उसपर उन्होंने प्वाइंट बाउंड्री की तरफ हवा में काफी तेजी से शॉट खेला। इसी दौरान वहां पर फील्डिंग कर रहे फिल साल्ट ने अपने दाएं तरफ तेजी से दौड़ लगाने के साथ हवा में डाइव लगाई और बाउंड्री से ठीक पहले एक हाथ से इस कैच को लपक लिया। साल्ट की इस फील्डिंग को देखकर जहां आरसीबी के सभी खिलाड़ी हैरान रह गए तो वहीं ईशान किशन भी काफी निराश दिखे। ईशान किशन ने अपनी इस 80 रनों की पारी में 38 गेंदों का सामना किया जिसमें वह 8 चौके और 5 छक्के लगाने में कामयाब रहे।

बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके साल्ट

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में फिल साल्ट से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह बल्ले से कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके। आरसीबी की तरफ से साल्ट को कोहली के साथ ओपनिंग में भेजा गया था, लेकिन वह सिर्फ 7 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाने के साथ 8 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। साल्ट का विकेट हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट ने हासिल किया।

ये भी पढ़ें

RCB vs SRH: पहले मुकाबले में काली पट्टी पहनकर उतरी आरसीबी की टीम, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस का घर पर होगा केकेआर से सामना, अब तक ऐसा रहा है आईपीएल में रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल