1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs KKR: मुंबई इंडियंस का घर पर होगा केकेआर से सामना, अब तक ऐसा रहा है आईपीएल में रिकॉर्ड

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस का घर पर होगा केकेआर से सामना, अब तक ऐसा रहा है आईपीएल में रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 28, 2026 06:31 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 06:31 pm IST

MI vs KKR: आईपीएल 2026 सीजन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Hardik Pandya And Ajinkya Rahane- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या और अजिंक्य रहाणे Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होने के साथ दूसरा मुकाबला इस लीग की सबसे सफल टीम में से एक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था, जिसमें मुंबई इंडियंस का सफर प्लेऑफ में जाकर खत्म हुआ था, तो वहीं केकेआर की टीम टॉप-4 में अपनी जगह भी बनाने में कामयाब नहीं हो सकी थी। ऐसे में अब नए सीजन में दोनों ही टीमों की नजरें जीत के साथ आगाज करने पर रहने वाली हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने नेतृत्व में भी कोई बदलाव नहीं किया है, जिसमें मुंबई इंडियंस की कप्तानी की जिम्मेदारी जहां लगातार तीसरे सीजन हार्दिक पांड्या संभालते हुए नजर आएंगे तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन भी कप्तानी अजिंक्य रहाणे के संभालेंगे।

दोनों टीमों के बीच में ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस जो अब तक आईपीएल की ट्रॉफी को 5 बार अपने नाम करने में कामयाब रही है, उसका कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो वह काफी शानदार देखने को मिलता है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 24 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 11 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा केकेआर के खिलाफ काफी भारी रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो यहां पर कुल खेले गए 12 मैचों में से मुंबई इंडियंस जहां 10 बार जीतने में कामयाब रही तो वहीं केकेआर को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है।

रोहित शर्मा पर रहेगी सभी की नजरें

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले इस मैच को लेकर बात की जाए तो उसमें सभी की नजरें रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं, जिनका केकेआर के खिलाफ आईपीएल में बल्ले से बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिला है। रोहित ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल में 35 मैचों में खेलते हुए 38.67 के औसत से कुल 1083 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से एक शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां भी केकेआर के खिलाफ देखने को मिली हैं। हालांकि वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ रोहित का बल्ला उम्मीद के अनुसार चलता नहीं दिखा है, जिसमें उन्होंने 11 मैचों में 26.44 के औसत से कुल 238 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें

CSK को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी

विराट कोहली के पास एशिया का नंबर-1 बल्लेबाज बनने का मौका, 29 रन बनाते ही टूटेगा पाकिस्तानी प्लेयर का रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल