1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी

CSK को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 28, 2026 10:41 am IST,  Updated : Mar 28, 2026 10:55 am IST

MS Dhoni Injury: IPL 2026 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एमएस धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं।

MS Dhoni- India TV Hindi
एमएस धोनी Image Source : AP

MS Dhoni Injury: IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। फ्रेंचाइजी के मुताबिक धोनी इस सीजन के शुरुआती कुछ मैच से बाहर रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उनके फैंस के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। CSK ने धोनी को लेकर बताया कि वह चोट की वजह से शुरुआती दो सप्ताह के लिए आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

CSK ने सोशल मीडिया पर दी एमएस धोनी के चोट की जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके कहा कि धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनके IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते तक खेलने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि MS धोनी अभी काफ स्ट्रेन की दिक्कतों की वजह से रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस वजह से उनके IPL 2026 के पहले दो हफ्ते नहीं खेल पाने की संभावना है। जल्दी ठीक हो जाओ, थाला!

राजस्थान से होगा चेन्नई का पहला मैच

IPL 2026 के शेड्यूल के मुअतबिक पहले दो सप्ताह में चेन्नई सुपर किंग्स को चार मुकाबले खेलने हैं। CSK को 11 अप्रैल तक इस सीजन अपने चार मैच खेलने हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि धोनी कम से कम 4 से 5 मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। वहीं पांच बार की चैंपियन चेन्नई अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद पंजाब किंग्स से सीएसके का सामना 3 अप्रैल को होगा, ये मुकाबला चेन्नई में ही खेला जाएगा। 5 अप्रैल को बेंगलुरु में आरसीबी और CSK के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं 11 अप्रैल को दिल्ली और CSK के बीच मैच होगा।

संजू सैमसन कर सकते हैं विकेटकीपिंग

आपको बता दें कि एमएस धोनी पिछले कुछ सालों से घुटने की चोट से परेशान रहे हैं। इसके बावजूद वे CSK के लिए लगातार खेल रहे हैं और 2023 में उनकी कप्तानी में चेन्नई ने पांचवां आईपीएल खिताब जीता था। अब इस सीजन एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। चेन्नई का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद खराब रहा था। पिछले सीजन उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर थी।

यह भी पढ़ें

RCB vs SRH: पहले ही मैच में बेंगलुरु को अपसेट कर सकती है हैदराबाद, इन 3 मामलों में काफी मजबूत है SRH

पहले छह ओवर में ही RCB का खेल होगा खत्म! बेंगलुरु के लिए SRH के इस बल्लेबाज को आउट करना बेहद जरूरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल