1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी को किसने दिया आलसी का तमगा, आप की अदालत में हुआ खुलासा

मोहम्मद शमी को किसने दिया आलसी का तमगा, आप की अदालत में हुआ खुलासा

मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। चोट से उबरने के बाद शमी अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल करने में जुटे हैं। ऐसे में वह लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।

Mohammed Shami- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मोहम्मद शमी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी देश के चर्चित टीवी शो आप की अदालत में पहुंचे, जहांं उन्होंने इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। इस मजेदार बातचीत के दौरान जब उन्हें याद दिलाया गया कि विराट कोहली ने एक बार मजाक में कहा था कि शमी मालिश के दौरान सो जाते हैं और थोड़े आलसी हैं, तो शमी ने मुस्कराते हुए कहा कि टेस्ट मैच खेलते समय आपका शरीर थक जाता है, हो सकता है उन्हें झपकी लग गई हो, लेकिन आलसी का तमगा पाने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनका काम सबसे मुश्किल है, वह सबसे ज्यादा दौड़ते हैं, जब भी जरूरत पड़ती है, तेज गेंदबाज को बुला लिया जाता है, लेकिन मैदान के बाहर, अगर बंदा आराम से रह रहा है, तो क्या हर्ज है यार? यह विराट की शरारत है।

कोहली-शमी की जुगलबंदी

क्रिकेट के मैदान पर कोहली और शमी की बॉन्डिंग फैंस कई बार देख चुके हैं। दोनों के बीच मजाक-मस्ती चलती रहती है। 2019 में न्यूजीलैंड दौरे पर ऐसा ही एक मजेदार वाकया हुआ। उस समय प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद शमी कोहली के साथ पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पहुंचे। कोहली वहां शमी की बातें अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने के लिए थे, लेकिन शमी ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में खुद ही जवाब दे दिया। इससे सभी चौंक गए और कोहली भी मुस्कुराने लगे। इस पर शमी ने कहा कि टूटा-फूटा जो याद था वो बोल दिया,..हां वह न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान विराट को अपने साथ ले गए थे, उन्होंने कोहली से कहा, चल भाई, क्योंकि न्यूजीलैंड वालों का लहजा काफी अलग है,..वह कोशिश कर रहे थे जवाब देने की। जब खत्म हो गया, तो विराट ने पूछा, मुझे क्यों लाया था?

अंग्रेंजी में हाथ तंग होने पर शमी ने कहा कि कोशिश करता हूं। उन्हें कभी शर्म महसूस नहीं होती। जब कोई भाषा नहीं आती हो तो साफ कह दो, नहीं आती। हिंदी में बात कर लो। हम पाकिस्तानियों की तरह तो हैं नहीं, इंग्लिश आए ना आए फिर भी बोल रहे हैं तो। वो हमसे नहीं हो पाएगा। जब आपको पता है कि आप हिंदी में या अंग्रेजी में सहज हैं तो आप सामने बोल दो, तो उन्हें नहीं लगता, कोई हर्ज है, कोई शर्म वाली बात है।

विराट और शमी की मां की मुलाकात

इस इंटरव्यू के दौरान एक वायरल तस्वीर का भी जिक्र हुआ, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद विराट कोहली शमी की मां के पैर छूते दिखे थे। शमी ने वायरल तस्वीर को लेकर कहा कि विराट उनकी मां से स्पीकर फोन पर बात करते थे। मम्मी उनसे कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिलीं क्योंकि उनका परिवार मैच देखने कम ही जाता है। वे 7-8 साल बाद देखने आए थे। मम्मी चैंपियंस ट्रॉफी का मैच देखने गई थीं। मम्मी को मैदान पर बुलाया गया, उन्होंने विराट से कहा, मम्मी आई हैं। फिर उन्होंने उनके पैर छुए। यह वही तस्वीर है।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: एशिया कप मुकाबले से पहले कैसी है भारत और पाकिस्तान की ICC टी20 रैंकिंग, जमीन आसमान का अंतर

Asia Cup 2025 Points Table: जीत के बाद भी इस नंबर पर है पाकिस्तान, भारत का जलवा जारी

Latest Cricket News