1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़

Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़

Jacob Bethell: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में उन्होंने 105 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Jacob Bethell- India TV Hindi
Image Source : AFP जैकब बेथेल

Who is Jacob Bethell: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को टीम इंडिया के खिलाफ मैच में 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड के लिए 22 साल के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मुकाबले में 48 बॉल में 218 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए। उनकी इसी पारी के बदौलत इंग्लैंड इस मैच में अंत तक बना रहा। बेथेल ने इस मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देखकर हर कोई हैरान है और फैंस अब उनके बारे में जानना चाहते हैं। फैंस के मन में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये है कि वह आईपीएल में किस टीम का हिस्सा है और इस सीजन किस फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे।

इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं जैकब बेथेल

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल के लिए ऐसी बल्लेबाजी कोई नई बात नहीं है। वह अपने करियर के शुरुआती दौर से ही इस तरह की तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। बेथेल अब तक इंग्लैंड के लिए 6 टेस्ट, 21 वनडे और 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए डेब्यू साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच के दौरान किया था। वह अब तक तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपना पहला लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास और टी20 शतक इंटरनेशनल मैच में बनाया हो।

IPL 2026 में किस टीम के लिए खेलेंगे जैकब बेथेल?

टी20 वर्ल्ड कप से इंग्लैंड की टीम बाहर हो गई है। ऐसे में अब इंग्लैंड के प्लेयर्स अब आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपनी-अपनी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। इस बीच आपको बता दें कि बेथेल आगामी आईपीएल सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन टीम RCB का हिस्सा हैं। उन्हें इस सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 2.80 करोड़ में रिटेन किया है। वह पिछले आईपीएल सीजन में RCB का हिस्सा थे और वहां उन्होंने 2 मैच खेले थे। उन दो मुकाबलों में बेथेल ने 33.50 के औसत से 67 रन बनाए थे और वहां उनका हाईएस्ट स्कोर 55 रन था। जैकब कई टी20 लीग में खेल चुके हैं और वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं।

बेथेल ने घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन

जैकब बेथेल की बात करें तो उन्हें 13 साल की उम्र में रग्बी स्कूल में क्रिकेट स्कॉलरशिप मिली और वो बारबाडोस से इंग्लैंड आ गए। यहां उन्होंने वॉरिकशायर की यूथ टीम जॉइन की और 17 साल की उम्र में प्रो कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। 2021 में T20 ब्लास्ट में डेब्यू किया। 2022 में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के साथ वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचे, जहां क्वार्टर-फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 42 गेंदों में 88 रन बनाए। साल 2024 उनके लिए शानदार रहा। वॉरिकशायर के लिए ब्लास्ट और बर्मिंघम फीनिक्स के लिए हंड्रेड में शानदार प्रदर्शन किया। इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम में शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें

ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

T20 World Cup 2026: क्या साल 2011 का इतिहास फिर दोहराया जाएगा, तो फिर टीम इंडिया का चैंपियन बनना पक्का

Latest Cricket News