1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कौन हैं 19 साल के अर्जुन राजपूत? पाकिस्तान के खिलाफ ठोका धमाकेदार शतक, सहवाग-द्रविड़ हुए फेल

कौन हैं 19 साल के अर्जुन राजपूत? पाकिस्तान के खिलाफ ठोका धमाकेदार शतक, सहवाग-द्रविड़ हुए फेल

19 साल के अर्जुन राजपूत ने U19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में वह 107 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। उनका स्ट्राइक रेट 125 का रहा।

Arjun Rajput Left- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@ARJUN._.RAJPUT7 अर्जुन राजपूत (बाएं)

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जब भारतीय टीम बेहद मुश्किल में थी, तब युवा बल्लेबाज अर्जुन राजपूत ने शानदार और तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस मैच में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में अर्जुन ने बिना किसी दबाव के खेलते हुए 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से कुल 107 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम इंडिया को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।

80 गेंदों में अर्जुन ने लगाया शतक

टीम इंडिया इस मैच में एक वक्त 22 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी है। उस वक्त अर्जुन राजपूत ने मोर्चा संभाला। उन्होंने इस मुकाबले में संयम के साथ बल्लेबाजी की। अर्जुन ने सिर्फ 43 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी पूरा करने के बाद उन्होंने और भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 80 गेंदों में उन्होंने शतक पूरा कर लिया। शतक पूरा करने के बाद वह तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन 107 के स्कोर पर रिजवानुल्लाह ने उन्हें आउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद भारत की पारी फिर से लड़खड़ा गई।

कौन है अर्जुन राजपूत?

19 साल के अर्जुन राजपूत पंजाब के जालंधर शहर के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम होती राम है और उनके दादाजी पहले छोले-कुलचे बेचते थे। घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने के बावजूद, उनके परिवार ने अर्जुन को क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में पूरा साथ दिया। बाएं हाथ के इस होनहार बल्लेबाज ने हरभजन सिंह की क्रिकेट एकेडमी से ट्रेनिंग ली है। अपनी मेहनत और बेहतरीन खेल के दम पर वह पंजाब की अंडर-16 टीम के कप्तान भी बने। इसके बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम में अपनी जगह बनाई। खास बात यह है कि अर्जुन सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि शानदार ऑफ स्पिनर भी हैं। उन्होंने पिछले मैच में सिर्फ 8 रन देकर 3 विकेट झटके थे।

आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ का बल्ला नहीं चला

मैच में भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके अलावा वीके विनीत ने 8 रन, यशवर्धन चौहान ने 1 रन और आर्यवीर सहवाग ने 22 रन बनाए, जबकि अन्वय द्रविड़ 10 रन बनाकर आउट हुए। आर्यवीर और अन्वय को पाकिस्तानी गेंदबाज निकाब शफीक ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं पाकिस्तान की तरफ से अली रजा और रिजवानुल्लाह ने भी दो-दो विकेट झटके।

यह भी पढ़ें

गुरनूर बरार हुए शुभमन गिल की कप्तानी के फैन, दूसरे वनडे मैच के बाद कहा- वो हर खिलाड़ी को सपोर्ट करते हैं

रजत पाटीदार हुए बाहर, रिंकू सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंडिया ए के स्क्वॉड में हुआ बड़ा बदलाव

Latest Cricket News